बोधगया का दौरा करेंगे सोनिया गांधी और गृह मंत्री शिंदे

बोधगया का दौरा करेंगे सोनिया गांधी और गृह मंत्री शिंदे नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को बोधगया जाएंगे, जहां शनिवार को दस बम विस्फोट हुए थे, जिनमें दो बौद्ध भिक्षु घायल हुए थे।

शिंदे के साथ केंद्रीय गृहसचिव अनिल गोस्वामी और अन्य अधिकारी भी होंगे। वह घायल बौद्ध भिक्षुओं से मिलेंगे और बोधगया मंदिर जाएंगे, जहां दस बम धमाके हुए एवं तीन अन्य बम निष्क्रिय कर दिए गए। बोधगया अतिपावन बौद्धधर्मस्थल है।

केंद्रीय गृहमंत्री मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों का जायजा लेने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक कर सकते हैं।

बिहार पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी के जांचकर्ता शिंदे को उनकी बिहार यात्रा के दौरान विस्फोट की घटना की जांच की प्रगति के बारे में बता सकते हैं।

विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली व रवि शंकर प्रसाद ने मंगलवार को बोधगया का दौरा किया।
अन्य प्रांत लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल