Chandauli News: डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सांसद खेल स्पर्धा का किया उद्घाटन

Chandauli News: डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सांसद खेल स्पर्धा का किया उद्घाटन
चंदौली: सांसद खेल एवं साँस्कृतिक स्पर्धा प्रतियोगिता के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता दिनाँक 04 फरवरी 2024 को ब्लॉक बबुरी के अशोक इंटर कालेज मे जिला प्रशासन द्वारा आयोजन किया गया.
 
चंदौली सांसद खेल एवं साँस्कृतिक स्पर्धा प्रतियोगिता का उद्घाटन डा महेंद्र नाथ पांडेय,सांसद चंदौली एवं भारी उद्योग मंत्रालय,भारत सरकार,नई दिल्ली के कर कमलो द्वारा किया गया। ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता मे एथलेटिक्स, कुश्ती, वालीबॉल एवं कबड्डी महिला/ पुरुष वर्ग के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। उक्त प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को डा महेंद्र नाथ पांडेय,सांसद चंदौली एवं भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रमाण पत्र, मेडल व ट्रैक सूट पुरस्कार वितरण किया गया.
 
प्रतियोगिता मे महिला कबड्डी विजेता टीम चंदौली व उपविजेता टीम बरिया,पुरूष वर्ग कबड्डी विजेता टीम  बिसौरी व उपविजेता टीम बसुरी, महिला वॉलीबाल विजेता टीम MTIC व उपविजेता टीम जसूरी, कुश्ती मे महिला व पुरूष एवं 100, 200, 400 व 800मी दौड़ मे प्रथम स्थान क्रमशः खुशी सिंह, रवीना, सुमन तिवारी व सुमन तथा पुरूष वर्ग 100, 200, 400 व 800 मी दौड़ मे प्रथम स्थान सुनील कुमार,सत्य दिप, अमर दिप ने स्थान प्राप्त किए.
  
प्रतियोगिता मे पूर्व जिलाध्यक्ष भा.ज.पा.सुरेंद्र नाथ सिंह,जिला महामंत्री भा.ज.पा. जितेंद्र पांडेय,मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव,जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर एवं बी.डी.ओ,विधायक रमेश जायसवाल,जिलाध्यक्ष बीजेपी काशीनाथ सिंह,शमशेर बहादुर सिंह,राणा प्रताप सिंह,अभिमन्यु सिंह,सुर्यमुनि तिवारी,सुरेंद्र सिंह ,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,शिवशंकर पटेल, डॉ के एन पांडेय भोला सिंह आदि उपस्थित रहे.सांसद केंद्रीय मंत्री मीडिया प्रभारी एवं जिलाउपाध्यक्ष हरिवंश उपाध्याय उपस्थित रहे.
अन्य प्रांत लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल