![]() |
चंदौली मुख्यालय मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Jan 24, 2023, 19:13 pm IST
Keywords: karpuri thakur jayanti कर्पूरी ठाकुर जयंती ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन chandauli news
![]() चंदौली: मुख्यालय सदर मे मंगलवार को नगर के शंकर मोड़ इलिया रोड स्थित एक निजी लान में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जयंती समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि इंद्रजीत शर्मा कर्पूरी ठाकुर जी तैलचित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम को आगे बढाया वही से दूरदराज से आए लोगों ने कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया वही घनश्याम शर्मा एडवोकेट जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई जिसमें उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाअध्यक्ष ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी,शिक्षक,राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहा गया। राकेश शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जन्म भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के एक गांव पितौंझिया, जिसे अब कर्पूरीग्राम कहा जाता है, नाई जाति के गोकुल ठाकुर व रामदुलारी देवी के घर हुआ था। इनके पिता गांव के सीमांत किसान थे तथा अपनी पारंपरिक पेशा के अनुरूप नाई का काम करते थे। भारत छोड़ो आंदोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए थे। मौके पर प्रेम नाथ शर्मा रामभोग शर्मा, डॉ दिनेश शर्मा चंद्रशेखर शर्मा,कैलाश मास्टर ,मदनमोहन शर्मा मुनक्का मास्टर आदि कई लोग मौजूद थे। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|