सात दिवसीय भागवत कथा के दूसरे दिन शशिकांत महाराज ने भगवान कृष्ण का किया बखान

जनता जनार्दन संवाददाता , Apr 28, 2024, 18:07 pm IST
Keywords: Bhagwat katha   Bhim baba mandir   Bhim baba mandir samiti   Bhim baba   Shashikant ji Maharaj   शशिकांत जी महाराज   भागवत कथा  
फ़ॉन्ट साइज :
सात दिवसीय भागवत कथा के दूसरे दिन शशिकांत महाराज ने भगवान कृष्ण का किया बखान चंदौली:सैयदराजा नगर के भीम बाबा मंदिर के प्रांगण में सात दिवसीय भागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार की शाम को शशिकांत जी महाराज ने शुभारंभ की उन्होंने ने कहा कि जब भगवान ने जब धरती माता को छोड़कर जाने लगे तो उद्वव जी ने बड़ी करून स्वर में कहा प्रभु आप नही जाइये।तो इस भगवान कृष्ण ने कहा कि हम कहा जा रहे है। फिर एक दिब्य ज्योति के रूप में भागवत जी में समा गई।भागवत साक्षात भगवान कृष्ण का रूप है।और भागवत में जो काले काले अक्षर है वह भगवान कृष्ण के रोम है। कलयुग में आदमी जानता सब कुछ है पर मानता कुछ भी नही।कथा सुनते माताएं व बहने काफी भाव विभोर हो गयी।। मातायें बहने व पुरूष काफी संख्या में इकठ्ठे हुये थे.
 
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रीता मद्देशिया, पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र जायसवाल,शैल जायसवाल, मानवेन्द्र जायसवाल,अनूप जायसवाल,सभासद सन्तोष जायसवाल,पुनीत जायसवाल,परमेश्वर मोदनवाल,सुशील शर्मा,बच्चा बाबू अग्रहरि,अंकित जायसवाल सभासद गीता देवी,पूजा जायसवाल, अन्य श्रद्धालु आरती में शामिल हुए उपस्थित रहे.
अन्य धर्म-अध्यात्म लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल