पंडित मुरलीधर पांडे पाण्डेय का निधन

लखनऊ: वाराणसी में जनसंघ के प्रथम अध्यक्ष एवं ज्ञानपुर से 1967 में एम.एल.ए. पंडित मुरलीधर पांडे पाण्डेय का कल रात्रि में अपने पैत्रिक गांव खेदौपुर में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार कलिंजरा घाट, वाराणसी पर किया गया, मुखाग्नि उनके भतीजे सदानंद पांडे ने दी। भाजपा अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने अपने  सहयोगी, मार्गदर्शक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुऐ कहा कि उनके निधन से पार्टी की अपूर्णीय क्षति हुई है। उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, विनय कटियार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशरीनाथ त्रिपाठी, रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, ओम प्रकाश सिंह, ने भी अपनी शोक संवेदनपाएं व्यक्त की।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में  विधान परिषद सदस्य विनोद पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, विध्यवासिनी कुमार, प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित, हरद्वार दुबे, विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, हरिष्चंद्र श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, मनीष दीक्षित, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित पूर्व विधान परिषद सदस्य श्याम नंदन सिंह, सहप्रभारी चै लक्ष्मण सिंह, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त किया।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल