![]() |
कोडनानी को दोषी ठहराया जाना न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा : भाजपा
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Aug 29, 2012, 18:08 pm IST
Keywords: Gujarat Naroda Patia massacre BJP Mayaben Kodnani Bajrang Dal Teesta Sitlvad IPC गुजरात नरोदा पाटिया नरसंहार भाजपा मायाबेन कोडनानी बजरंग दल तीस्ता सीतलवाड भारतीय दंड संहिता महाराष्ट्र असम गुजरात गोधरा कांड
![]() उन्होंने कहा कि जैसे ही कोडनानी के खिलाफ आरोपपत्र दायर हुआ था उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। जावडेकर ने कहा, "चाहे वह 1984 का सिख विरोधी दंगा हो या महाराष्ट्र, असम या गुजरात का दंगा हो, ये दुर्भाग्यपूर्ण हैं और देश के चेहरे पर धब्बे हैं। इनकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। हमने हमेशा ही गोधरा कांड और गुजरात दंगों की निंदा की है और यही हमारी राय है।" एक अन्य भाजपा नेता तरुण विजय ने कहा कि पार्टी न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करती है। "हमें न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है। अदालत के फैसलों को सड़कों पर चुनौती देने का काम कांग्रेस करती है, भाजपा नहीं।" गुजरात की एक विशेष अदालत ने राज्य में 2002 के दंगों के दौरान नरोदा पाटिया मुहल्ले में नरसंहार के लिए कोडनानी और बजरंग दल के नेता बाबू बजरंगी सहित 32 लोगों को बुधवार को दोषी करार दिया। इस नरसंहार में 97 लोगों को मार डाला गया था। अहमदाबाद की विशेष अदालत ने 29 लोगों को मामले से बरी भी कर दिया। यह पहला मौका है, जब गुजरात दंगों के किसी मामले में किसी पूर्व मंत्री को दोषी करार दिया गया है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|