विधायक विनोद बिन्द की माँ प्रधान पहाड़पुर का निधन, गांव मे शोक की लहर

जनता जनार्दन संवाददाता , Jan 08, 2024, 19:14 pm IST
Keywords: MLA Vinod Bind   Rama Devi Hospital   कमालपुर   कवई पहाड़पुर खरीहनिया गांव   रमा देवी  
फ़ॉन्ट साइज :
विधायक विनोद बिन्द की माँ प्रधान पहाड़पुर का निधन, गांव मे शोक की लहर
चंदौली: कमालपुर क्षेत्र के कवई पहाड़पुर खरीहनिया गांव की ग्राम प्रधान की माँ की सोमवार की सुबह एक प्राइवेट हॉस्पिटल मे ईलाज के दौरान निधन हो गया  क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गयीं बता दें की मझवा मिर्जापुर के विधायक डॉ 0विनोद बिंद की माँ है रमा देवी जो धानापुर विकास खंड क्षेत्र के कवई पहाड़पुर खरीहनिया गांव की ग्राम प्रधान भी थी जिनका सोमवार को तड़के निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। 
 
उनके निधन की सूचना पर उनके विधायक पुत्र डॉ वीरेंद्र बिंद एवं परिवार सदस्यों सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
 
ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह एवं प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजेश सिंह अवधेश यादव रामेश्वर सिँह विनोद सिँह पप्पू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामण उनके पैतृक आवास पहुंच गए उनका अंतिम संस्कार नरौली घाट पर किया गया.
 
मुखाग्नि विधायक के पिता सचनू विन्द ने दिया सचनू बिन्द के तीन पुत्र है बड़ा पुत्र डा 0विजैमल बिन्द दूसरे नम्बर पर प्रबंधक रमादेबी फैक्चर क्लिनिक के विजय बिन्द तीसरा पुत्र विधायक विनोद बिन्द है भरा पूरा परिवार रमा देवी अपने पीछे छोड़ गयीं.
अन्य गांव-गिरांव लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल