दुनिया में कुल इतने लोग हो चुके हैं पैदा! हैरान करने वाली जानकारी आई सामने

जनता जनार्दन संवाददाता , Sep 13, 2023, 19:24 pm IST
Keywords: world population   अनुमानित जन्म दर   World Population Growth News   वैश्विक स्तर   वेंडी बाल्डविन  
फ़ॉन्ट साइज :
दुनिया में कुल इतने लोग हो चुके हैं पैदा! हैरान करने वाली जानकारी आई सामने अब तक इस धरती पर कितने लोग रह चुके हैं. यह सवाल बेहद कठिन है. आखिर कैसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि धरती पर अब तक कितने लोग रह चुके हैं. ऐसा कहा जाता है कि औद्योगिकरण और खेती में सुधार के बाद बड़े पैमाने पर जनसंख्या में बढ़ोतरी हुई. 1900 में वैश्विक स्तर पर आबादी 1.6 बिलियन थी जबकि मौजूदा समय में आबादी 8 बिलियन है. इसका अर्थ यह है कि करीब 124 साल में आबादी में करीब सात गुना बढ़ोतरी हुई है. लेकिन आप यहीं पर मात खा जाएंगे.

2012 में पापुलेशन रेफरेंस ब्यूरो के वेंडी बाल्डविन ने बताया था कि करीब 60 हजार साल पहले इंसानों ने अफ्रीका को छोड़ा था. वो बताते हैं कि आयरन एज के समय यानी 800 बीसी से 100 सीई तक फ्रांस में औसत आयु 10 से 12 साल थी. इसका अर्थ यह है कि प्रति एक हजार जन्म में लाइव बर्थ यानी जिंदा नवजातों की संख्या 80 के करीब रही होगी. यह वो संख्या है जो किसी भी प्रजाति के अस्तित्व के लिए जरूरी है. 

पीआरबी ने इतिहास और प्रागितिहास के विभिन्न बिंदुओं से जनसंख्या अनुमानों का उपयोग किया और घटती जन्म दर को प्रतिबिंबित करने के लिए एक अनुमानित जन्म दर लागू की जो समय के साथ कम हो गई. इन तरीकों ने जन्मों की संख्या का एक मोटा अनुमान दिया. एक अनुमान के अनुसार 190,000 ईसा पूर्व से अब तक लगभग 117 अरब जन्म हुए हैं.जो आज जीवित 8 अरब लोगों से कहीं अधिक है. शोधकर्ता कहते हैं कि अगर हमें अपने निष्कर्ष को चुनौती देनी पड़े तो हो सकता है कि हमारी पद्धति कुछ हद तक जन्मों की संख्या को कम आंकती हो. उन्होंने यह भी कहा कि अगर हमारे पूर्वज जनसंख्या रिकॉर्ड का डेटा रखे होते तो निश्चित तौर पर सटीक तरीके से और जानकारी सामने आती.

वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल