Saturday, 21 September 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

वर्ल्ड ओड़िशा सोसाइटी की छत्तीसगढ़ शाखा का गठन; पूर्णाश्री राउत अध्यक्ष, अजय देवता महासचिव नियुक्त

जनता जनार्दन संवाददाता , Mar 19, 2023, 19:12 pm IST
Keywords: World Odisha Society   WOS   Chhattisgarh branch   Purnashree Raut   Ajay Dewta   वर्ल्ड ओड़िशा सोसाइटी   छत्तीसगढ़ शाखा   पूर्णाश्री राउत   अजय देवता   Odia Diaspora  
फ़ॉन्ट साइज :
वर्ल्ड ओड़िशा सोसाइटी की छत्तीसगढ़ शाखा का गठन; पूर्णाश्री राउत अध्यक्ष, अजय देवता महासचिव नियुक्त रायपुर/ भुवनेश्वर/ नई दिल्ली: वर्ल्ड ओड़िशा सोसाइटी की छत्तीसगढ़ राज्य शाखा का गठन किया गया है. प्रसिद्ध प्रशासक, कला लेखक और प्रख्यात ओड़िशी नृत्य प्रतिपादक पूर्णाश्री राउत को अध्यक्ष के रूप में अध्याय का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है. प्रख्यात परोपकारी उद्यमी अजय देवता शाखा के नए महासचिव होंगे. युवा और उदीयमान ओड़िशी नृत्यांगना अंकिता पटेल एवं युवा नेता पीयूष मिश्रा को संगठन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया.

वरिष्ठ प्रशासक जनार्दन सिंह और प्रमुख फैशन डिजाइनर शर्मिला सामंतराय को इस वैश्विक निकाय के संयुक्त महासचिव के रूप में मनोनीत किया गया. राज्य के पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त एम. के. राउत को मुख्य सलाहकार एवं रायपुर में जगन्नाथ मंदिर के मुख्य संस्थापक पुरंदर मिश्रा का मुख्य संरक्षक के पद पर चयन किया गया.

वर्ल्ड ओड़िशा सोसाइटी वैश्विक ओड़िया समुदाय की सर्वोच्च संस्था है, जिसकी विदेशों में 69 शाखाएं हैं. सोसाइटी में विभिन्न देशों के ओड़िया समाज के प्रतिनिधि, प्रमुख प्रवासी ओड़िया, ओड़िशा प्रेमी और दुनिया भर में ओड़िया सामाजिक-साांस्कृतिक संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाले नेतागण शामिल हैं. वर्ल्ड ओड़िशा सोसाइटी की छत्तीसगढ़ शाखा के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद पूर्णाश्री राउत ने एक बयान में घोषणा की कि सोसाइटी छत्तीसगढ़ में रहने वाले प्रवासी ओड़िया लोगों की सुरक्षा, एकजुटता और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहेगी.

पूर्णाश्री राउत ने राज्य में ओड़िशा की समृद्ध कला, जीवंत संस्कृति और उच्च परंपरा को बढ़ावा देने एवं प्रचार करने और लोकप्रिय बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में सभी प्रवासी ओड़िया और ओड़िशा प्रेमियों से सहयोग का निवेदन किया. वर्ल्ड ओड़िशा सोसाइटी के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर द्विवेदी और भारतीय अध्याय के सभापति डॉ बिपिन मिश्रा ने श्रीमती राउत और उनकी टीम के सदस्यों को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से नवनियुक्त पदाधिकारी निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के ओड़िया निवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे.
अन्य समाज लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल