फादर्स डे 2017: गूगल डूडल ने किया एक दिन पिता को समर्पित

जनता जनार्दन संवाददाता , Jun 18, 2017, 12:38 pm IST
Keywords: Google doodle   Father's Day 2017   Father's Day   Father's Day message   Today Google doodle   Google   Doodle   फादर्स डे 2017   गूगल डूडल   गूगल   डूडल   फादर्स डे  
फ़ॉन्ट साइज :
फादर्स डे 2017: गूगल डूडल ने किया एक दिन पिता को समर्पित नई दिल्ली: गूगल डूडल हर दिन कुछ न कुछ नया लेकर आता है| भला क्यूं नहीं, हर दिन कुछ न कुछ अवसर होता है| ऐसा ही दिन आज भी है – फादर्स डे का| इस मौके पर गूगल एक गज़ब का नया डूडल लेकर आया है| इसमें 6 कार्टूनों का उपयोग किया गया है जिससे ये पता चल है कि कैसे एक फादर अपने बच्चे को बहुत कुछ सिखाकर एक बड़ा बच्चा बनाते है| सोशल मीडिया पर इस डूडल को बहुत चाहा जा रहा है|

फादर्स डे का हर वर्ष जून के तीसरे रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है| ये दिन वाशिंगटन में वर्ष 1924 से मनाया जाने लगा था| पिता के इस दिन को अमेरिका के फॉर्मर राष्ट्रपति कालविन कौलिडज ने जून के तीसरे रविवार को मनाने का निर्देश किया था| उसके बाद से फादर्स डे सभी पिताओं का दिन समर्पित कर दिया गया|
इस मौके पर हर बच्चा अपने फादर को सरप्राइज देता है तो कोई गिफ्ट देकर उन्हें खुश करता है| समय के साथ साथ फादर्स डे सेलिब्रेट करने का क्रेज भी भारत में बढ़ता जा रहा है|

इस ख़ास दिन पर पिता को सोशल मीडिया पर इमेज, ग्रीटिंग्स और वीडियो भेजे कर उनके बच्चे बहुत प्रसन्न कर रहे है| अगर आप इस फादर्स डे पर अपने पापा को क्या गिफ्ट करें इस बात से कंफ्यूज है तो हम आपको बता रहे है जिससे आपको आपके जवाब का हल आसानी से मिल जाएगा|

इस मौके पर आप आप पिता को कॉफ़ी मशीन, साइकिल, जीपीएस, फैमिली फोटो, रिस्ट वॉच, स्मार्टफोन, हेड फ़ोन, ट्रिमर, टाई आदि आइटम्स दे सकते है| इसके अलावा आप अपने फादर के लिए एक सरप्राइज डिनर प्लान कर सकते है| इन सभी आइटम्स को देकर आपके पापा का दिन बहुत खुशनुमा बीतेगा|
अन्य रीति-रिवाज लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल