मानवता का भाव उत्पन्न करता है रोजा

जनता जनार्दन संवाददाता , Jul 13, 2015, 16:55 pm IST
Keywords: Ramadan   Holy Ramadan   Month of Ramadan   Eid   Rosa   Muslims   Quran   रमजान   पवित्र रमजान   रमजान माह   ईद   रोजा   मुस्लिम समाज   कुरआन  
फ़ॉन्ट साइज :
मानवता का भाव उत्पन्न करता है रोजा लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पवित्र रमजान माह की चहल-पहल और रौनक इन दिनों देखते ही बनती है। पवित्र माह के दो अशरे पूरे होने के बाद तीसरा अशरा शुरू हो चुका है। इसलिए ईद मनाने वालों ने त्योहार की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। सभी मुख्य बाजारों में भी ईद को लेकर चहल-पहल तेज हो गई है।

रमजान में मुस्लिम समाज द्वारा रोजा, तरावीह और तिलावते कुरआन के माध्यम से विशेष इबादतें की जाती हैं। मुस्लिम विद्वानों के मुताबिक, रमजान का पवित्र महीना मुसलमानों की जीवन शैली में सुधार और संतुलन स्थापित करने का भी अच्छा माध्यम है।

इस महीने मुसलमान एक ओर रोजा, नमाज और कुरआन पाक की तिलावत व जकात की अदायगी के माध्यम से अपने रब को खुश करने का प्रयास करते हैं, वहीं दूसरी ओर रोजा रखकर खानपान की सावधानी और सहरी में उठकर प्रात:काल जागने का प्रशिक्षण भी प्राप्त कर लेते हैं, जिससे उनके जीवन में संतुलन भी स्थापित होता है और रोजे में भूख प्यास सहन करने के कारण उन्हें साधन विहीन व निर्धन परिवारों के कष्टों का अनुभव हो जाता है।

मौलाना फजलुर रहमान का कहना है कि रोजा आपसी भाईचारे को बढ़ाता है। रमजान में सामूहिक रोजा इफ्तार के माध्यम से अपने पास-प़डोस के लोगों के साथ बैठने का मौका मिलता है, जिससे पारस्परिक संबंधों में प्रगाढ़ता आती है। मुस्लिम विद्वानों के मुताबिक, रोजा एक ऎसी इबादत है जिससे रोजेदार के अंदर मानवता का भाव उत्पन्न होता है और उसका शरीर निरोग एवं स्वस्थ रहता है।

रोजा खोलने के लिए कुछ विशेष निर्देश हैं, जिनका पालन करके शरीर में उपलब्ध पौष्टिक तत्वों के उचित स्तर को सुरक्षित रखा जाता है। खजूर और छुआरे में पौष्टिकता की भरमार होती है। खजूर और छुआरे से रोजा इफ्तार करना अधिक फायदेमंद समझा जाता है।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल