![]() |
नोबेल 2010 की दावत खायें
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Oct 17, 2011, 13:46 pm IST
Keywords: Nobel Prize event ceremony feast Sweden Stockholm Rs 8 000 Delhi party नोबेल पुरस्कार आयोजन समारोह दावत स्वीडन के स्टॉकहोम 8 000 रुपये दिल्ली दावत
![]() नई दिल्ली: नोबेल पुरस्कार आयोजन समारोह की दावत के लिए अब आपको स्वीडन के स्टॉकहोम जाने की जरूरत नहीं है। 8,000 रुपये अदा कर आप यहां दिल्ली में दावत में शामिल हो सकते हैं। स्वीडन दूतावास परिसर में 18 अक्टूबर को इसका आयोजन होने जा रहा है। नोबेल मेमोरियल वीक के तहत 15-23 अक्टूबर तक पांच शहरों में इसका आयोजन किया जाना है। दावत की तैयारी स्टॉकहोम सिटी हॉल के शेफ मार्क फीनिक्स ने की है, जो नोबल के वार्षिक भोज का आयोजन करता है। फीनिक्स को परम्परागत स्वीडिश पाक कला में निपुणता हासिल है। वह पिछले छह साल से नोबल पाक शाला टीम के सदस्य हैं। शेफ ने मीडिया को बताया, "वर्ष 2011 की व्यंजन सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है, लेकिन मैं उसका खुलासा नहीं करूंगा।" विश्व युद्धों के दौरान इस पर लागत में कटौती की गई। यहां तक कि भोजन के अंत में मिष्ठान के तौर पर केले परोसे जाने लगे। लेकिन 1970 के दशक से यह बेहद आकर्षक हो गई है।" |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|