![]() |
चंदौली निवासी डॉ महबूब हसन को मिला साहित्यिक सम्मान
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Dec 01, 2022, 17:14 pm IST
Keywords: dr mahboob hasan mahboob hasan डॉ महबूब हसन दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी गोरखपुर उर्दू विभाग
![]() चंदौली: चकिया विकास खंड के ग्राम सभा नेवाजगंज के निवासी डॉ महबूब हसन को गोरखपुर के प्रसिद्ध साहित्यिक मंच "दायर-ए-अदब" की तरफ़ से सम्मानित किया गया है। उक्त सम्मान उन की साहित्यिक सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। डॉ महबूब हसन विगत कई वर्षों से दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी गोरखपुर के उर्दू विभाग में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत हैं। इस ख़ास अवसर पर शहर के कई अहम और प्रतिष्ठित शख्सियतें मौजूद रहीं। इस आयोजन में डॉ महबूब हसन की साहित्यिक सेवाओं और उन के द्वारा लिखित पुस्तकों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। साहित्य जगत के विद्वानों ने उन की कृतियों और रचनाओं पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन की सराहना की.
साहित्य के विभिन्न विधाओं पर आधारित उन की कुल पांच पुतकें प्रकाशित हो चुकी हैं। बाल साहित्य से संबंधित दो रचनाएं "जंगल जंगल" और "तितली रानी" हैं जबकि शोध और आलोचना पर आधारित "निकात-ए-फिक्शन" और "इस्मत चुग़ताई व जैन आस्टिन" खासा चर्चे में रहीं। "टुंडे कबाब" उन की सुप्रसिद्ध हास्य व्यंग रचना है, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महत्वपूर्ण साहित्यिक पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। उन की रचनाएं मानवीय पहलुओं के साथ साथ देश भक्ति की भावना से परिपूर्ण हैं। डॉ महबूब हसन प्रगतिशीलता के पक्षधर रहे हैं। उन की इस कामयाबी और सफलता से जिले और क्षेत्र का सम्मान बढ़ा है. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|