![]() |
नव युवक जन सेवा समिति ने नववर्ष 2022 की शुरुआत समाजिक कार्यों के साथ किया
अमिय पाण्डेय ,
Jan 01, 2022, 17:58 pm IST
Keywords: Navyuwak Jan Seva Samiti Chandauli News Saiyadraja Town Area Saiyadraja Nagar Panchayat नवयुवक जन सेवा समिति मानव सेवा ही धर्म
![]() चंदौली: नवयुवक जन सेवा समिति के तत्वधान में मानव सेवा ही धर्म के तहत अध्यक्ष अंकित जायसवाल के अध्यक्षता में आज नववर्ष के प्रथम दिन ही बढ़ती ठंड को देखते हुए आज सैयदराजा नगर के ठाकुर बाड़ी प्रांगण में ज़रूरत मंद लोगों को कम्बल वितरण किया गया.
सदस्य अमित कुमार(बप्पी) ने बताया साल के प्रथम दिन ही समिति समाजिक कार्य के साथ कार्य सुरु की , ज़रूरत मंद लोगों की सेवा करना प्रथम दायित्व है.
यह कार्य लगभग एक माह से सैयदराजा नगर के हर वार्ड मे डोर टू डोर जन सम्पर्क कर ज़रूरत मंद लोगों को कम्बल देने का कार्य संस्था के द्वारा किया जा रहा है l और कहा कि नगर में कोई ठंड से ठिठुरता दिखाई दे तो रात्रि 6 बजे से 10 बजे तक संस्था क़े किसी सदस्य को सुचित करे जिससे उस व्यक्ति को गर्म कपड़े या कम्बल दिया जा सके.
जिसमे अध्यक्ष अंकित जायसवाल,शिवा साव,सुधांशु चौरसिया, सौरभ वर्मा,गणेश केशरी,रित्तिक अग्रहरि,अमित वर्मा,अनिल उर्फ अन्नू, की उपस्थिति रही. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|