![]() |
चन्दौली: गंगा के जलस्तर में तेजी से ग्रामीण परेशान, बाढ़ का खतरा मंडराया
अमिय पाण्डेय ,
Sep 16, 2019, 18:25 pm IST
Keywords: Chandauli News Uttarpradesh News Flood in UttarPradesh UttarPradesh Chandauli Chandauli UP UP Tak यूपी उत्तरप्रदेश चन्दौली उत्तरप्रदेश बाढ़ का खतरा मंडराया बाढ़ उत्तरप्रदेश में बाढ़
![]() चन्दौली:खबर यूपी के चंदौली से जहां गंगा उफान पर हैं,केंद्रीय जल आयोग की माने तो गंगा के जलस्तर में प्रति घंटे 2 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी जारी है और गंगा खतरे के निशान के बेहद करीब है।गंगा के जलस्तर में लगातार तेजी से बढ़ोतरी देखकर तटवर्ती ग्रामीणों की धड़कने भी बढ़ने लगी है।ग्रामीण अब सुरक्षित स्थान के तलाश में भी जुट गए हैं वहीं शासन की तरफ से अब तक बाढ़ से निबटने का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। बता दें कि चंदौली जिले में पिछले वर्षों में आई बाढ़ के दौरान करीब 126 गावो के हजारों परिवार बाढ़ की चपेट में आ गए थे। इस दौरान बाढ़ ने काफी तबाही भी मचाई थी। प्रशासन ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की भी व्यवस्था की थी। जगह जगह बाढ़ चौकियां बनाई गई थी लेकिन इस बार बाढ़ को देखते हुए अब तक प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किये जिसे लेकर ग्रामीण भी काफी चिंतित हैं और लगातार बढ़ती गंगा का रौद्र रूप देखकर सुरक्षित स्थानों पर जाने का मन बना रहे हैं.
|
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|