![]() |
वृक्ष हमारे जीवन का सबसे बड़ा आधार, वृक्ष हैं तो सब कुछ है : पुलिस अधीक्षक चंदौली
अमिय पाण्डेय ,
Jul 14, 2019, 18:59 pm IST
Keywords: Chandauli SP Chandauli Police Ips Santosh Kumar Singh Santosh Singh एसपी चन्दौली वृक्षारोपण इंसान
![]() उन्होंने इस अवसर पर कहां कि वृक्ष हमारे जीवन का सबसे बड़ा आधार होते है। वृक्षों से हमे न केवल स्थूल लाभ मिलते है बल्कि विभिन्न प्रकार के सूक्ष्म लाभ भी मिलते है। इंसान को जिंदा रहने के लिए तीन प्रमुख चीजें चाहिए होती हैं,अन्न ,जलऔर वायु प्रकृति ने हमे जल और वायु उपहार के रूप में मुफ्त प्रदान की है केवल एक अन्न, हमे उपजना पड़ता है अगर कहीं अन्न की तरह ही जल और हवा भी उपजानी पड़ती तो हमारा क्या हाल होता यह सोचनीय है। अब, जब हमें जल और हवा दोनों मुफ्त मिली है तो उनका संरक्षण करना हमारा दायित्व बनता है जबकि हम इसके विपरीत दोनो का भरपूर मात्रा में दोहन करते हुए बर्बाद करते हैं। हवा और जल दोनों के संरक्षण के लिए वृक्षों की अहम भूमिका होती है क्योंकि जब पेड़ होंगे तभी हवा और वर्षा संभव है,वृक्ष जमीन के क्षरण को भी रोकते है। एक पेड़ जब से जीवन धारण करता है तब से हवा,छाया,इमारती लकड़ी,औषधि,पुष्प और सूखने पर ईंधन में जलने के लिए लकड़ी प्रदान करता है अर्थात पेड़ का पूरा जीवन दूसरों के लिए समर्पित होता है। जिन-जिन थानों पर जमीन खाली है और वहां वृक्षारोपण हो सकता है इसके लिए मैने सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी सहित थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि वो वहां पर वृक्षारोपण करवायें |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|