|
मैथिली भाषा के साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार तथा बाल साहित्य पुरस्कार-2019 घोषित
अजय पुंज ,
Jul 13, 2019, 14:10 pm IST
Keywords: Sahitya Akademi awards Sahitya Akademi Yuva Puraskar 2019 Sahitya Akademi Yuva Puraskar Maithili Amit Pathak Bal Sahitya Puraskar 2019 Rishi Bashistha मैथिली भाषा साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार 2019 बाल साहित्य पुरस्कार-2019
नई दिल्लीः साहित्य अकादेमी मैथिली भाषा में श्री अमित पाठक कृत राग-उपराग (कविता) पुस्तक को वर्ष 2019 का साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार और श्री ऋषि बशिष्ठ कृत ई फूलक गुलदस्ता (कथा-संग्रह) को बाल साहित्य पुरस्कार देने की घोषणा करती है। इन पुस्तकों को त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए पुरस्कार हेतु चुना है। नियमानुसार निर्णायकों के बहुमत अथवा सर्वसम्मति के आधार पर चयनित पुस्तकों को पुरस्कार के लिए संस्वीकृत किया। निर्णायक मंडलों के जिन सदस्यों की संस्तुतियों के आधार पर पुरस्कारों की घोषणा की गई, उनके नामों की सूची निम्नानुसार है: बाल साहित्य पुरस्कार 1. श्री धीरेंद्रनाथ मिश्र 2. श्री कामदेव झा 3. श्री अजित आजाद युवा पुरस्कार 1. डॉ. चंद्रमणि झा 2. श्री लक्ष्मण झा 3. श्री श्याम दरिहरे पुरस्कार विजेता को बाद में तिथि निर्धारित कर एक विशेष समारोह में पुरस्कार स्वरुप ताम्रफलक तथा 50,000/- रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
|
हां
|
|
|
नहीं
|
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|