![]() |
नरेंद्र मोदी भारतीय राजनीति की सबसे लोकप्रिय हस्ती: 2,464 लोगों के सर्वे से अमेरिकी थिंक टैंक प्यू का दावा
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Nov 16, 2017, 12:02 pm IST
Keywords: Narendra modi Most popular figure Pew Research Indian politics Rahul Gandhi Sonia Gandhi अमेरिकी थिंक टैंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय राजनीति सबसे लोकप्रिय हस्ती प्यू रिसर्च सेंटर प्यू सर्वेक्षण
![]() इस साल 21 फरवरी से 10 मार्च के बीच किए गए सर्वेक्षण के अनुसार 88 प्रतिशत के आंकड़े के साथ मोदी को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी (58 प्रतिशत) पर 30 अंकों, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (57 प्रतिशत) पर 31 अंकों जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (39 प्रतिशत) पर 49 अंकों की बढ़त मिली हुई है. प्यू ने कहा कि जनता द्वारा मोदी का ‘‘सकारात्मक आकलन’’ भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर ‘‘बढ़ती संतुष्टि’’ से प्रेरित है, हर दस में से आठ लोगों ने कहा कि आर्थिक दशाएं ‘‘अच्छी’’ हैं. ऐसा महसूस करने वाले लोगों में 2014 के चुनाव के ठीक पहले से 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इसमें कहा गया कि अर्थव्यवस्था को ‘‘बहुत अच्छा’’ (30 प्रतिशत) बताने वाले वयस्कों के आंकड़े में पिछले तीन साल में तीन गुनी वृद्धि हुई है. प्यू ने कहा कि कुल मिलाकर हर दस में से सात भारतीय देश में चल रही चीजों को लेकर ‘‘संतुष्ट’’ हैं. भारत की दिशा को लेकर सकरात्मक आकलन में 2014 से करीब दोगुनी वृद्धि हुई है. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|