![]() |
यूपी में महिलाएं केस लिखाने जाती हैं तो पुलिस वाले गैंगरेप करते हैं: स्मृति ईरानी
जनता जनार्दन डेस्क ,
Feb 05, 2017, 11:44 am IST
Keywords: UP election Smriti Irani Congress Samajwadi Party Women's safety गैंगरेप स्मृति ईरानी महिला सुरक्षा
![]() - स्मृति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा - "उत्तर प्रदेश में महिलाओं से रिलेटेड केसों की जांच में उनका हैरेसमेंट होता है। बीजेपी सरकार आने पर एक हजार महिलाओं की पुलिस जांच टीम बनाएंगे।" - "राज्य में महिलाएं 50% वोटर के तौर पर हैं, लेकिन पुलिस में महिलाएं की भागीदारी सिर्फ 4% है।" स्मृति ने कहा- सपा ने दिया भर्तियों का लालच - स्मृति ने कहा- "सपा हर बार नौकरी का लालच देकर सरकार में आई है, लेकिन आज भी वो भर्तियों का लालच दे रही है।" - "हमारी सरकार आने पर 120 दिनों के अंदर आशा बहुओं की पेमेंट दिलाएंगे।" - "लड़कियों के स्कूल जाने पर रास्ते में छेड़छाड़ न हो इसलिए हम एंटी रोमियो दल बनाकर इसको रोकेंगे।" - "बेटियों की पढाई के लिए बच्ची के क्लास के हिसाब से उसके अकाउंट में पैसों को जमा करेंगे और बच्ची के 21 साल पूरे होने पर उसको पैसे दिए जाएंगे। अमेठी में प्रचार पर पार्टी करेगी तय - ईरानी ने अमेठी में प्रचार के सवाल पर कहा- "पार्टी जो तय करेगी और जैसा आदेश होगा वह काम करूंगी।" - "अगर प्रचार करने को कहा जाएगा तो वहां जाकर प्रचार करूंगी।" विनय कटियार के सवाल पर नाराज हुईं स्मृति - स्मृति से जब विनय कटियार के बयान के को लेकर पूछा गया तो वो नाराज हो गईंं। उन्होंने कहा- "जब मेरे बारे में वाड्रा कह रहे थे, तब क्यों प्रियंका गांधी ने विरोध नहीं किया। तब क्या प्रियंका गांधी ने माफी मांगी थी?" - यूपी के लड़के और बाहरी मोदी के स्लोगन पर स्मृति बोलीं- "ये बचकानी बातें हैं, इस तरह तो यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट भी बात नहीं करते हैं।" |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|