![]() |
पाक आर्मी चीफ ने सर्जिकल स्ट्राइक से निशाने पर आए ISI प्रमुख को हटाया
जनता जनार्दन डेस्क ,
Dec 12, 2016, 11:27 am IST
Keywords: पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा जनरल नवीद मुख्तार पीओके सर्जिकल स्ट्राइक आईएसआई रिजवान अख्तर नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी एनडीयू Pakistan Army chief General Bajwa Kamar Javed General Naveed Mukhtar PoK surgical strike ISI Rizwan Akhtar National Defence University
![]() भारत की ओर से बेहद गुप्त तरीके से अंजाम दिए गए सर्जिकल स्ट्राइक की भनक तक पाक खुफिया एजेंसी को नहीं लग सकी थी। इसी वजह से जनरल अख्तर पर सवाल उठ रहे थे। उन्होंने नवंबर 2014 में पद संभाला था। सामान्य तौर पर नियुक्ति तीन साल के लिए होती है। जनरल कमर बाजवा ने बड़ी फेरबदल के तहत सेना के शीर्ष पदों पर भी बदलाव किए हैं। दो हफ्ते पहले ही जनरल राहील शरीफ की जगह पाक आर्मी चीफ बने बाजवा ने जनरल रिजवान की जगह नवीद मुख्तार को आईएसआई का महानिदेशक नियुक्त किया है। वहीं पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर को नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी (एनडीयू) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बयान के मुताबिक लेफ्टिनेंट जनरल बिलाल अकबर को चीफ ऑफ जनरल स्टाफ बनाया गया है। इसके अलावा कई बड़े पदों पर भी बदलाव किए गए हैं।लेफ्टिनेंट जनरल अख्तर 'डॉन' अखबार में छपी खबर के बाद विवादों में आ गए थे। इस खबर के मुताबिक शरीफ सरकार ने आर्मी से कहा था कि या तो आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए या फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ने को तैयार रहे। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|