Thursday, 25 April 2024  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

सपा का मंत्रिमंडलीय विस्तार निराशाजनक: भाजपा

सपा का मंत्रिमंडलीय विस्तार निराशाजनक: भाजपा लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने राज्य मंत्रिपरिषद के विस्तार को निराशाजनक बताया है। इस विस्तार से समाजवादी पार्टी का पुराना चरित्र प्रकट हुआ है और राज्य की जनता  को निराशा हुई है। प्रदेश प्रवक्ता एवं सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने आज गुरूवार को सम्वादाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि सपा प्रमुख वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव ने अनेक मंत्रियों के काम काज पर टिप्पणी की थी।

उन्होंने  सरकार के काम को जनहित के प्रतिकूल बताया था। इसलिए जनता को उम्मीद थी कि जनहित में काम न करने वाले कई मंत्री हटाए जाएंगे, कुछेक की छुट्टी होगी, महिलाओं को भी भागीदारी मिलेगी लेकिन नये विस्तार में जनता की यह आशा पूरी नही हुई अलबत्ता दागी लोगों का कोटा बरकरार रहा है। सी.एम.ओं. काण्ड के आरोपी पद से हटाए गए मंत्री की वापसी से लोगों को आश्चर्य हुआ है।

दीक्षित ने कहा कि मंत्रिपरिषद के विस्तार से जनता का कोई भला नही होगा। विभिन्न आयोंगों समितियों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष राज्य मंत्री का ओहदा पाए पदधारकों ने जिस तरह सरकार की किरकिरी कराई है, वैसे ही मंत्रिगण भी पहले की तरह मनमाना आचरण करेंगे, विस्तार में बने नए मंत्री उसी कार्यशैली का विस्तार करेंगे। प्रदेश के इतिहास की यह पहली मंत्रिपरिषद है जो मात्र एक साल के भीतर ही जनविरोधी सिद्ध हो चुकी है।

ये मंत्रिगण विकास कार्यों का बजट 40 फीसदी भी नही खर्च करा पाये। दूसरा बजट सत्र आ गया है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। राज्य प्रशासन से इस सरकार का टंटा है। राज्य के विकास से इस सरकार का कोई लेना-देना नही है। पूरी सरकार लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। सरकार पार्टी का काम कर रही और पार्टी बाहर से सरकार चला रही है। भाजपा सारे सवाल लेकर आम जनता में जा रही है।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल