|
Chandauli News: न्याय के देवता शनि देव की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हुआ भव्य आयोजन
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Feb 18, 2026, 19:47 pm IST
Keywords: न्याय के देवता शनि देव Bhim Baba Mandir Saiyadraja Saiyadraja News Uttarpradesh Trending
चन्दौली: श्री भीम बाबा मंदिर वार्ड नंबर 08 सुभाष नगर सैयदराजा के प्रांगण में बुधवार को न्याय के देवता शनि देव की प्रतिमा की स्थापना एवं भगवान शिव के पुत्र भगवान गणेश जी और वाहन नंदी की जीर्ण शिर्ण मूर्ति के स्थान पर गणेश जी व नंदी की नवीन मूर्ति स्थापना समारोह का आयोजन किया गया है। इस मूर्ति स्थापना से पहले नगर वासियों की तरफ से सवर्प्रथम प्रतिमा की नगर भ्रमण करा के भक्तिमय माहौल बनाया गया जहां भक्तों के जोश ने सनातन धर्म का ऐसा ध्वजा लहराया जो देखते बन रहा था वहीं महिलाओं की टोली भक्ति भाव मे गीत के माध्यम से डूबी हुई थी। बतादे की देवताओं में सूर्य पुत्र शनि देव की आराधना का विशेष महत्व है। जीवन मे कल्याण और शांति लाने वाले महान देवता शनि देव की महिमा अपार है लोग उन्हें न्याय के देवता के नाम से भी जानते है। वे लोगो के कर्मो का सही मूल्यांकन करते है और जीवन मे उनकी पूजा करने से सभी बाधा दूर होती है स्थापना के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वही अपराह्न 1 बजे इसी परिसर में एकल श्री हरि संस्कार शिक्षा द्वारा आयोजित सत्संग मंडली प्रतियोगिता सम्मान समारोह अंचल दीनदयाल नगर द्वारा आयोजित किया गया जिसमें शिक्षित भारत सत्संगी भारत संस्कारी भारत स्वाभीमानी भारत विषयक पर चर्चा परिचर्चा हुई। इस मौके पर सुशील सिंह जनौली, चेयरमैन आभा जायसवाल, राजेश जायसवाल,बच्चा बाबू अग्रहरि,इंद्रजीत जायसवाल, श्री निवास दुबे,रणजीत सिंह,गणेश मद्धेशिया, नरेंद्र चौरसिया,परमेश्वर मोदनवाल,डॉ रामअशीष कुशवाहा,सुशील शर्मा अविनाश कश्यम की मौजूदगी रही। पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी भीम बाबा मंदिर के मीडिया प्रभारी अमीय कुमार पांडेय ने दी है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
|
हां
|
|
|
नहीं
|
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
|