Chandauli News: सैयदराजा रामलीला मैदान सनातन धर्म वाहक के तत्वाधान में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ आयोजन
अमिय पाण्डेय ,
Jan 23, 2024, 19:48 pm IST
Keywords: Chandauli News UP News Saiyadraja News Chandauli Uttarpradesh UP ki Khabar Khabar Shahar Shree Ram Temple राम मंदिर श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा नगर पंचायत सैयदराजा सैयदराजा की खबर Saiyadraja News
चंदौली: संस्था सनातन धर्म वाहक के तत्वाधान मे अयोध्या धाम मे प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य मे श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमे सर्वप्रथम प्रातः 6 बजे से प्रभात फेरी निकाली गई, उसके बाद श्री ठाकुरवाणी मंदिर प्रांगण मे भजन स्तुति के बाद संकीर्तन यात्रा निकाली गई,जो श्री रामलीला मैदान तक गई, जहाँ पर प्रभु श्री राम की पूजा स्तुति के बाद विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमे नृत्य संगीत भजन स्तुति आदि की प्रस्तुति संस्थागत बालक बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए। संध्या बेला मे संस्था द्वारा श्री राम ज्योति दीप उत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमे माताओ बहनो की भागीदारी से श्री रामलीला मैदान को दिपो से सजाया गया.
कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक मोहित बाबू केशरी, सचिव राहुल जायसवाल,अमित कुमार,बबलू अग्रहरी,राहुल केशरी,रौनक सिंह,सुशील शर्मा,राजेश कुमार जायसवाल,संदीप प्रजपति, सहित सैकड़ो की संख्या मे लोग उपस्थित रहे.
संचालन शिवानी चौरसिया ने किया एवं कार्यवाहक संस्था की भूमिका श्री-श्री दुर्गा पूजा समिती रामलीला मैदान रही. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|