आज अपने बर्थडे पर फैन्स को रिटर्न गिफ्ट दे रहे हैं कैलाश खेर

जनता जनार्दन डेस्क , Jul 07, 2017, 12:38 pm IST
Keywords: सावन   भोले चले   कैलाश खेर   Saavan   KKailash Kher   Bhole chale  
फ़ॉन्ट साइज :
आज अपने बर्थडे पर फैन्स को रिटर्न गिफ्ट दे रहे हैं कैलाश खेर मुंबई: पिछले दिनों पद्मश्री से सम्मानित किए गए जाने-माने लोक गायक कैलाश खेर भगवान शिव के परम भक्त हैं। यही वजह है कि वह आज अपने जन्मदिन पर शिव भक्तों को तोहफा दे रहे हैं।

कैलाश ने बताया, 'सावन का महीना शुरू होने वाला है। भगवान शिव के भक्त कांवड़ लेकर निकल पड़े हैं। मैंने भी भगवान शिव के भक्तों के लिए 'भोले चले...' गाना लिखा था। आज अपने जन्मदिन के मौके पर मैं उसका विडियो रिलीज़ कर रहा हूं। मेरे तमाम फैन्स मुझे बधाई देते हैं, तो मैंने उन्हें रिटर्न गिफ्ट में 'भोले चले...' का विडियो का प्लान किया है। पिछले साल अपने जन्मदिन पर ही मैंने इस गाने का ऑडियो रिलीज़ किया था, लेकिन भोले के भक्तों की भारी डिमांड पर आज इसका विडियो भी रिलीज़ कर रहा हूं।'

बकौल कैलाश, 'मैं खुद भगवान शिव का परम भक्त हूं। मेरी हमेशा से भोले शंकर में बहुत आस्था है। मेरा मानना है कि हमारा इतना बड़ा देश भारत आज इतनी तरक्की कर रहा है, तो इसकी वजह शिव के भक्तों पर अपनी विशेष कृपा होना भी है। मेरी तरह मेरे चाहने वाले भी भगवान शिव के भक्त हैं, इसलिए मुझे लगा कि जब सावन का महीना शुरू होने वाला हो, तब शिव के भक्तों को मैं अपने इस गाने 'भोले चले...' से अच्छा रिटर्न गिफ्ट नहीं दे सकता। इसलिए मैंने इस गाने को आज ही अपने जन्मदिन के मौके पर रिलीज़ करने की प्लानिंग की।'

कैलाश पिछले दिनों सुपरहिट फिल्म बाहुबली 2 के दौरान भी चर्चा में रहे। उनके गाए हिट सॉन्ग 'जय जयकारा....' को फैन्स ने काफी पसंद किया था। कैलाश ने बताया कि उस वक्त उन्होंने खुद को बाहुबली फील किया था।
अन्य संगीत लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल