![]() |
भाजपा ने सुशील सिंह सैयदराजा, साधना सिंह मुगलसराय और सकलडीहा से सूर्यमुनि तिवारी को बनाया प्रत्याशी
अमिय पाण्डेय ,
Feb 06, 2017, 19:52 pm IST
Keywords: BJP cadidate Sushil Singh Saiydaraja BJP cadidate Sadhana Singh Mughalsarai BJP cadidate Suryamuni Tiwari Sakaldiha BJP cadidate सैयदराजा विधान सभा सुशील सिंह मुगलसराय विधान सभा साधना सिंह सकलडीहा विधान सभा सूर्यमुनि तिवारी
![]() सैयदराजा विधान सभा से सुशील सिंह, मुगलसराय से साधना सिंह व सकलडीहा से सूर्यमुनि तिवारी को टिकट मिला है. साधना सिंह पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी की तेज तर्रार नेता हैं. इन्हें पार्टी ने मुगलसराय से मैदान में उतारा है. सुशील सिंह सकलडीहा से विधायक हैं. इन्हें इस बार सैयदराजा से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है. इन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी. इससे पूर्व वह 2 बार एमएलए रह चुके हैं. इस बार वह सैयदराजा से ताल ठोकेंगे, जो इस जिले की सबसे चर्चित विधान सभा सीट है. सूर्यमुनि तिवारी भाजपा के एक सक्रीय कार्यकर्त्ता हैं, और इन्हें राजनाथ सिंह का करीबी बताया जाता है. साफ है पूर्व भाजपा अध्यक्ष की पसंद का ध्यान रखा गया है. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|