शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Aug 04, 2015, 11:02 am IST
Keywords: BSE Sensex Sensex Market Bombay Stock Exchange NSE Today's sensex Sensex market open शेयर बाजार शुरुआती कारोबार बई स्टॉक एक्सचेंज बीएसई संवेदी सूचकांक
मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 10.10 बजे 92.05 अंकों की गिरावट के साथ 28,095.01 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 25.30 अंकों की गिरावट के साथ 8,517.75 पर कारोबार करते देखे गए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 37.98 अंकों की तेजी के साथ 28,225.04 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.05 अंकों की तेजी के साथ 8,564.10 पर खुला। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|