गुजरे जमाने की मशहूर फ़िल्म अभिनेत्री नंदा का निधन

जनता जनार्दन डेस्क , Mar 25, 2014, 15:37 pm IST
Keywords: मशहूर अभिनेत्री नंदा   निधन   75 साल   मुंबई   अंतिम संस्‍कार   Nanda famous actress died   75 Years   Mumbai   Funeral  
फ़ॉन्ट साइज :
गुजरे जमाने की मशहूर फ़िल्म अभिनेत्री नंदा का निधन मुंबई: गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री नंदा का निधन हो गया है। उन्‍होंने आज सुबह 9:15 बजे आखिरी सांस ली। वह 75 साल की थीं। मुंबई में आज ही उनका अंतिम संस्‍कार कर दिया जाएगा।

8 जनवरी 1939 को मुंबई के एक मराठी भाषी परिवार में जन्‍मीं नंदा के पिता मास्‍टर विनायक भी अभिनेता थे। अपने पिता की मौत के बाद नंदा को महज आठ साल की छोटी उम्र में रोजी-रोटी के लिए फिल्‍मों में काम करना पड़ा।

उन्‍होंने 1957 से 1995 के दौरान फिल्‍मों में सक्रिय योगदान दिया. वह कई फिल्‍मों में छोटी बहन के किरदार में नजर आईं, लेकिन 'भाभी' और 'छोटी' बहन जैसी फिल्‍मों से उन्‍हें पहचान मिली।

नंदा के मामा वी शांताराम ने उन्‍हें अपनी फिल्‍म 'तूफान और दीया' (1956) में बड़ा ब्रेक दिया। भाई-बहन के रिश्‍तों पर बनी यह फिल्‍म बड़ी हिट साबित हुई। उन्‍हें फिल्‍म 1957 में आई फिल्‍म 'भाभी' के लिए पहली बार सर्वश्रेष्‍ठ सह अभिनेत्री का फिल्‍मफेयर नॉमिनेशन मिला।

नंदा का कहना था कि उन्‍हें अवॉई इसलिए नहीं मिला क्‍योंकि अवॉर्ड के लिए लॉबिंग की गई थी। इसके बाद वह देव आनंद के साथ फिल्‍म 'काला बाजार' में सपोर्टिंग रोल में नजर आईं। उन्‍होंने 'धूल का फूल' जैसी कई बड़ी फिल्‍मों में छोटे-छोटे किरदार भी निभाए।

नंदा का फिल्‍मकार मनमोहन देसाई के साथ अफेयर था। 18 जून 1992 को दोनों की सगाई भी हुई, लेकिन यह रिश्‍ता ज्‍यादा समय तक नहीं टिक पाया। सगाई के दो साल बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

वहीदा रहमान, आशा पारेख, नंदा और साधना जैसी अभिनेत्रियां गहरी मित्र थीं और शनिवार को वहीदा रहमान के घर पर हुई एक छोटी पार्टी में नंदा भी मौजूद थीं। वहीदा के घर वालों ने हमें बताया कि उस दौरान नंदा बिलकुल ठीक थीं।

नंदा के चाचा मशहूर फ़िल्मकार वी शांताराम थे। उन्होंने नंदा को साल 1956 में फ़िल्म 'तूफ़ान और दीया' में मौक़ा दिया। नंदा ने 60, 70 और 80 के दशक में देव आनंद, शशि कपूर, शम्मी कपूर समेत कई बड़े कलाकारों के साथ कई यादगार फ़िल्में दीं।

उन्होंने देव आनंद के साथ 'काला बाज़ार', 'हम दोनों', 'तीन देवियां', शशि कपूर के साथ 'नींद हमारी ख़्वाब तुम्हारे', 'जब-जब फूल खिले', राजेश खन्ना के साथ 'द ट्रेन' समेत कई यादगार फ़िल्मों में काम किया। 80 के दशक में उन्होंने 'प्रेम रोग' और 'मज़दूर' जैसी कामयाब फ़िल्मों में चरित्र रोल निभाए।
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल