![]() |
कांग्रेस में फिर से दिखा हिस्ट्रीशीटर गाजी फकीर
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Nov 05, 2013, 16:41 pm IST
Keywords: Rajasthan Jaisalmer History sheeters Ghazi Fakir Assembly polls 2013 Amin Khan Chief Minister Ashok Gehlot राजस्थान जैसलमेर हिस्ट्रीशीटर गाजी फकीर विधानसभा चुनाव अमीन खां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
![]() प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चे की शिव के कानासर में सोमवार को हुई बैठक में गाजी फकीर ने भी भाग लिया। सूत्रों के अनुसार बैठक में राज्य सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री अमीन खां ने गाजी फकीर का स्वागत भी किया। गौरतलब है कि बीते दिनों गाजी फकीर की हिस्ट्रीशीट फिर से खोलने के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी स्वीकार किया था कि पुलिस ने अपनी कार्यवाही को सरकार के आदेशानुसार सही अंजाम दिया है। गाजी फकीर के बेटे और विधायक सालेह मोहम्मद पर भी जैसलमेर के तात्कालीन पुलिस अधीक्षक पंकज चौधरी ने एक पाकिस्तान जासूस को पनाह देने का आरोप लगाया था। चुनाव आयोग के आदेश अनुपालन में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पुलिस जहां राज्य में चुनाव प्रभावित करने वाले संभावित लोगों को पाबंद कर रही है वहीं एक हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस की एक बैठक में भाग ले रहा है। सीमांत जैसलमेर जिले में गाजी फकीर की अल्पसंख्यक वर्ग में अलग पकड़ है और चुनाव के समय हर प्रत्याशी उसका फायदा उठाना चाहता है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|