Saturday, 02 August 2025  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 

डॉ. आशा पाण्डेय: एक परिचय

डॉ. आशा पाण्डेय: एक परिचय डॉक्टर आशा पाण्डेय हिन्दी की चर्चित युवा लेखिका हैं. इन्होंने ढेर सारी रचनाएँ लिखीं और तमाम पुरस्कार जीते हैं. जनता जनार्दन के 'चर्चित लेखक'  स्तम्भ के तहत प्रस्तुत है, लेखिका का सम्पूर्ण परिचय. साथ में उनकी रचना ' मर्ज' और उनका साक्षात्कार भी :
नाम     :               डॉ. आशा पाण्डेय
शिक्षा    :               एम.ए.,पीएच.डी. (प्राचीन इतिहास)
पद :                     महासचिव : विश्व-संस्कृत-प्रतिष्ठानम, विदर्भ प्रदेश समिति, अमरावती.
कार्यकारिणी सदस्य :  १) सप्तरंगी हिन्दी साहित्य संस्था, अमरावती.
                             २) भारत हिन्दी पुस्तकालय, अमरावती.
                             ३) हिन्दी, ज्ञान परिवर्धन, संस्था, अमरावती.
प्रकाशन    :  'धूप का गुलाब',  चबूतरे का सच्च, (कहानी संग्रह) बादल को घिरते देखा है.....(यात्रा वृत्तांत) प्रकाशित.   कादम्बिनी, समकालीन भारतीय साहित्य, वर्तमान साहित्य, कथाक्रम,  कथादेश, परिकथा,समावर्तन, युगतेवर, प्रगतिवार्ता पांचजन्य, पाँचवा,  स्तम्भ, बया, वर्तमान  साहित्य,  लोकमत समाचार, इण्डिया न्यूज, दैनिक भास्कर, पूर्णा, विदर्भ चण्डिका, विज्ञापन की दुनिया आदि पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ (कविताएँ,  कहानियाँ,  संस्मरण, यात्रा वृत्तान्त एवं विविध विषयों पर लेख) प्रकाशित.  २१ वीं सदी की महिला कथाकार (डॉ. सुरेन्द्र तिवारी द्वारा संकलित एवं संपादित )      
महिलाकथाकार में सम्मिलन.  कई कहानियों का उडया एवं मलयालम भाषा में अनुवाद
प्रसारण    :    आकाशवाणी नागपुर एवं अकोला से कविताएँ एवं कहानियाँ प्रसारित
सम्पादन  :    'मंडल सान्ध्य दैनिक’ पत्रिका के दीपावली विशेषांक का सम्पादन
पुरस्कार   :    'राष्ट्र धर्म‘ (मासिक) की ओर से आयोजित श्री राधेश्याम चितलांगिया स्मृति अखिल भारतीय हिन्दी कहानी प्रतियोगिता -२०११ ई. का द्वितीय पुरस्कार प्राप्त.
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल