Saturday, 22 November 2025  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 
चुनाव
  • खबरें
  • लेख
बिहार में NDA सरकार का शपथ ग्रहण जनता जनार्दन संवाददाता ,  Nov 20, 2025
बिहार में नीतीश कुमार आज (गुरुवार को) 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। पटना के गांधी मैदान में बिहार सरकार के शपथ ग्रहण का भव्य कार्यक्रम हो रहा है। इसमें नीतीश कुमार और तमाम मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत कर रहे हैं। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कई केंद्रीय मंत्री और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं। कार्यक्रम को लेकर गांधी मैदान और उसके आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इस खबर में देखें कौन-कौन से बड़े मेहमान नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे हैं। ....  समाचार पढ़ें
नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री जनता जनार्दन संवाददाता ,  Nov 20, 2025
बता दें कि इस मौके पर बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू, राजस्थान के भजनलाल शर्मा और महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस समेत तमाम नेता भी शपथ स्थल पर मौजूद थे। ....  समाचार पढ़ें
बिहार के गांधी मैदान में किन-किन मंत्रियों ने ली शपथ, यहां देखें पूरी लिस्ट जनता जनार्दन संवाददाता ,  Nov 20, 2025
बिहार के पटना में आयोजित कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ ही कई मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बिहार में इस बार दोनों उपमुख्यमंत्री यानी विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी को रिपीट किया गया है लेकिन मंत्रियों की लिस्ट में थोड़ा बदलाव है। इस खबर में देखिए बिहार की नई NDA सरकार में किस-किसको मंत्री के रूप में जगह ली। किसे पटना के गांधी मैदान में मंत्री के तौर पर शपथ लेने का मौका मिला। ....  समाचार पढ़ें
क्या घर वापसी की तैयारी कर रहे बिहारी बाबू? NDA की जीत से गदगद हुए शत्रुघ्न सिन्हा जनता जनार्दन संवाददाता ,  Nov 16, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जोरदार जीत के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. इस चुनाव में जेडीयू और भाजपा ....  समाचार पढ़ें
ब्रह्मोस मिसाइल खरीदना चाहता है सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश जनता जनार्दन संवाददाता ,  Nov 16, 2025
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्मोस मिसाइल के महत्व और उसकी वैश्विक स्वीकार्यता पर जोर देते हुए कहा कि भारत अब सिर्फ अपनी रक्षा क्षमता बढ़ा रहा है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक समीकरणों में भी अहम भूमिका निभा रहा है. उन्होंने यह घोषणा की कि इंडोनेशिया, जो दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश है, ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने की दिशा में सक्रिय हो गया है. ....  समाचार पढ़ें
बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन जनता जनार्दन संवाददाता ,  Nov 15, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली हार के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पहला बयान सामने आया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ....  समाचार पढ़ें
बिहार के चुनावी नतीजों के बीच जन सुराज के प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत जनता जनार्दन संवाददाता ,  Nov 15, 2025
बिहार चुनावी परिणामों के बीच एक दुखद खबर सामने आई है. जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर सिंह की शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 को अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई. यह घटना उस समय हुई जब बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो रहे थे और चंद्रशेखर सिंह अपनी सीट पर चुनावी परिणाम का इंतजार कर ....  समाचार पढ़ें
बिहार में NDA को दिलाई शानदार जीत, राहुल-तेजस्वी चारों खाने हो गए चित! जनता जनार्दन संवाददाता ,  Nov 15, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि नीतीश कुमार भारतीय राजनीति के उन नेताओं में से हैं जिनका राजनीतिक दांव आखिरी वक्त में भी समीकरण बदल सकता है. विपक्ष ने उन्हें चुनाव से पहले मानसिक रूप से कमजोर, निर्णय क्षमता से वंचित और पुराना नेता बताने की ....  समाचार पढ़ें
MY फॉर्मूला कट्टा सरकार तक, बिहार में प्रचंड जीत के बाद PM मोदी का भाषण वायरल जनता जनार्दन संवाददाता ,  Nov 15, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में बेहद भावुक और आक्रामक अंदाज में जनता सकती हूं. ....  समाचार पढ़ें
आप भी देख सकते हैं बिहार चुनाव को लेकर EC का डेटा जनता जनार्दन संवाददाता ,  Nov 14, 2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों को लेकर पूरा राज्य उत्सुकता से इंतज़ार कर रहा है. वोटों की गिनती शुरू होते ही हर मिनट नए रुझान सामने आ रहे हैं, लेकिन कई लोग सोशल मीडिया या चैनलों के बजाय सीधा और सही आधिकारिक डेटा देखना पसंद करते हैं. अगर आप भी आधिकारिक नतीजे बिना किसी भ्रम ....  समाचार पढ़ें
राजकीय स्कूलों की बदलेगी सूरत, 21 विद्यालयों की मरम्मत के लिए योगी सरकार जनता जनार्दन संवाददाता ,  Sep 19, 2025
उत्तर प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अंतर्गत 21 सरकारी विद्यालयों के जर्जर भवनों की मरम्मत और नई सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 4.93 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी कर ....  लेख पढ़ें
बिहार बना नई सिनेमा सिटी! नीतीश सरकार की फिल्म नीति से बदला राज्य का चेहरा जनता जनार्दन संवाददाता ,  Aug 30, 2025
कभी सिर्फ राजनीति और इतिहास के लिए पहचाना जाने वाला बिहार, अब तेजी से इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के नए हॉटस्पॉट के रूप में उभर रहा है. मुख्यमंत्री ....  लेख पढ़ें
जिस सीट पर  UP की नजर, उस मिल्कीपुर में क्यों उप चुनाव का ऐलान नहीं जनता जनार्दन संवाददाता ,  Oct 15, 2024
महाराष्ट्र-झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया. लेकिन यूपी की एक ऐसी विधानसभा सीट भी है जिसपर उपचुनाव का ऐलान नहीं हुआ. निर्वाचन आयोग ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान नहीं किया. यह सीट अवधेश प्रसाद के फैजाबाद से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रिक्त हुई थी. आइये आपको बताते हैं कि निर्वाचन आयोग ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा क्यों नहीं की. ....  लेख पढ़ें
फिर अमेठी से ताल ठोकेंगे राहुल गांधी जनता जनार्दन संवाददाता ,  Aug 18, 2023
राजनीति की प्रयोगशाला कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस राहुल गांधी के सहारे वापसी करना चाहती है. आम चुनाव (2024) से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (UP Congress President Ajay Rai) ने बड़ा ऐलान किया है. अजय राय ने कहा है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ( वापस अमेठी से चुनाव मैदान में उतरेंगे. वर्तमान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं. ....  लेख पढ़ें
कर्नाटक चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 52 नए चेहरों को मौका जनता जनार्दन संवाददाता ,  Apr 11, 2023
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को पार्टी के 189 उम्मीदवारों की घोषणा की. 189 उम्मीदवारों में से 52 को पहली बार टिकट दिया गया है. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे. वहीं, सीएम बसवराज बोम्मई अपने पारंपरिक शिगांव निर्वाचन क्षेत्र से लड़ेंगे. ....  लेख पढ़ें
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर लखीमपुर कांड का असर डॉ संजय कुमार ,  Oct 10, 2021
सवाल सिर्फ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का ही नहीं है, वरन धीरे-धीरे लगातार क्षीण होते जा रहे लोकतांत्रिक अधिकारों का है. लोकतंत्र की मूल आत्मा 'असहमति के स्वर' और 'वैचारिक मत-भिन्नता' में बसती है. ....  लेख पढ़ें
आम आदमी पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए किया एलान, 300 यूनिट तक घरेलू बिजली मिलेगी मुफ्त जनता जनार्दन संवाददाता ,  Sep 16, 2021
मनीष सिसोदिया लखनऊ पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में लोगों को महंगी बिजली से मुक्ति दी जाएगी. गौरतलब है कि, यूपी के अलावा अरविंद केजरीवाल ने चुनावी राज्यों में बिजली फ्री देने का वादा किया है ....  लेख पढ़ें
अखिलेश यादव-केशव प्रसाद मौर्य की एक-दूसरे के चुनाव चिन्ह पर जुबानी जंग जनता जनार्दन संवाददाता ,  Sep 15, 2021
उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने मंगलवार को रायबरेली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह उपयुक्त होगा यदि समाजवादी पार्टी अपने चुनाव चिन्ह को 'एके-47' में बदल दे. वह जाहिर तौर पर मुख्तार अंसारी के भाई सिबगतुल्लाह अंसारी को समाजवादी ....  लेख पढ़ें
उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: जातिगत पहचान और जनगणना के बीच डॉ संजय कुमार ,  Aug 19, 2021
127वें संविधान संशोधन विधेयक के द्वारा राज्यों को पिछड़े वर्गों के पहचान हेतु पुनः अधिकार दिए जाने से एक बार फिर से बहस इस बात को लेकर छिड़ गई है कि 2021 की जनगणना जातिगत आधार पर होनी चाहिए, जिससे पूरे देश को यह पता चल सके कि किस जाति की आबादी कितनी है. इसके पक्ष और विपक्ष में तीर और तर्कों के बाण ....  लेख पढ़ें
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: भारतीय राजनीति के तूफानी भंवर में डॉ संजय कुमार ,  Aug 02, 2021
उत्तर प्रदेश में चुनावी फ़िजा एकदम से भारतीय राजनीति में उठे बवंडर में फंस गया है. 'पेगासस' जासूसी कांड के रहस्योद्घाटन ने भारतीय राजनीति में तूफ़ान मचा दिया है. ....  लेख पढ़ें
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल