बैडमिंटन: ज्वाला-पोनप्पा ने नाम वापस लिया
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Apr 15, 2011, 13:32 pm IST
Keywords: बैडमिंटन ज्वाला पोनप्पा नाम वापस लिया एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप Badminton Ponnappa Jwala Withdraw their names
नई दिल्ली: एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप से भारतीय महिला युगल खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विन पोनप्पा की जोड़ी ने नाम वापस ले लिया है। गौरतलब हो कि एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप चीन में 19 से 24 अप्रैल तक आयोजित होगी।
विश्व की 18वीं वरीयता प्राप्त इस महिला जोड़ी ने भारत में 26 अप्रैल से एक मई तक आयोजित होने वाले योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन सुपर सीरीज को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है। अश्विन को एशियाई बैडमिंट चैम्पियनशिप में युगल के अलावा मिश्रित युगल में भी हिस्सा लेना था। मिश्रित युगल में अश्विन को कोना तरुण के साथ जोड़ी बनानी थी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले, विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त सायना नेहवाल और पुरुपल्ली कश्यप ने एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीछे हटने का निर्णय लिया था। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|