![]() |
अब उठेगा चांद के सुपर सीक्रेट से पर्दा, एक्शन में दिखा प्रज्ञान रोवर
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Aug 26, 2023, 16:34 pm IST
Keywords: Chandrayaan-3 Pragyan Rover ISRO Chandrayaan-3 Video वीडियो में प्रज्ञान रोवर
![]() चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर चंद्रयान-3 इतिहास रच चुका है. इसके बाद विक्रम लैंडर से बाहर निकले रोवर प्रज्ञान ने अपना काम शुरू कर दिया है. चांद के गर्भ में छिपे और रहस्यों को दुनिया के सामने लाने के लिए प्रज्ञान ने चांद पर घूमना शुरू कर दिया है. इसका एक वीडियो इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी इसरो ने जारी किया है. वीडियो में प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर चलता नजर आ रहा है. दक्षिणी ध्रुव पर आज तक कोई भी देश अपना स्पेसक्राफ्ट उतार नहीं पाया था. भारत ऐसा करने वाला पहला देश है. दक्षिणी ध्रुव चांद का सबसे बड़ा सीक्रेट पॉइंट है, जिसके बारे में जानने की वैज्ञानिकों में काफी उत्सुकता है. भारत ने बुधवार को तब इतिहास रच दिया जब चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के साथ यह चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर ऐसा साहसिक कारनामा करने वाला दुनिया का अब तक का एकमात्र देश बन गया. चंद्रयान-3 की सफलता के बाद स्पेस की दुनिया में संभावनाओं के रास्ते खुल गए हैं. लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि अब सबसे अहम चुनौती चांद के मुश्किल दक्षिणी ध्रुवीय इलाके में पानी की मौजूदगी की संभावना की पुष्टि और खानिज व धातुओं की उपलब्धता का पता लगाने की होगी.
|
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|