![]() |
माणिक साहा के हाथों में फिर त्रिपुरा की कमान
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Mar 08, 2023, 12:21 pm IST
Keywords: Tripura Tripura Assembly Election 2023 Tripura News त्रिपुरा विधानसभा भाजपा Tripura Assembly Election 2023
![]() त्रिपुरा में माणिक साहा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. वह दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं. अगरतला के विवेकानंद मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे. बता दें साठ सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में भाजपा ने 32 सीट पर जीत दर्ज की है, जबकि इसकी सहयोगी इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) को एक सीट मिली है. करीब छह साल पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए साहा ने टाउन बोरडोवाली सीट पर कांग्रेस नेता आशीष कुमार साहा को 1,257 वोट से हराया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेता भी इस सीट पर साहा के लिए ‘मुकाबला कठिन’मान रहे थे. बीते साल मई महीने में बीजेपी हाईकमान ने बिप्लव देब को हटाकर डॉ. माणिक साहा को नया सीएम बनाया था. पहली बार राज्य में गैर वाम सरकार की वापसी गौरतलब है कि 1988 में कांग्रेस-टीयूजेएस ने वाम दल को परास्त करके त्रिपुरा में सरकार बनाई थी, लेकिन यह गठबंधन वर्ष 1993 में वाम दल से हार गया. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|