शादी करने के लिए साल 2022 के 12 महीनों में से 9 महीनों में शुभ मुहूर्त

जनता जनार्दन संवाददाता , Nov 22, 2021, 15:57 pm IST
Keywords: Shubh Vivah 2022   Marraige Date 2022   Socieaty News   Vivah Muhurat 2022   अक्षय तृतीया   शुभ मुहूर्त   विवाह मुहूर्त   
फ़ॉन्ट साइज :
शादी करने के लिए साल 2022 के 12 महीनों में से 9 महीनों में शुभ मुहूर्त

नई दिल्‍ली: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है लेकिन 15 दिसंबर 2021  से मलमास लगने के कारण एक बार फिर विवाहों पर ब्रेक लग जाएगा. इसके बाद साल 2022 में जनवरी के तीसरे हफ्ते से फिर से शहनाइयां बजनी शुरू होंगी.  यदि आप भी शादी करने जा रहे हैं तो जान लें कि साल 2022 के सभी 12 महीनों में शादी के लिए कौनसे और कितने शुभ मुहूर्त हैं. इसके अलावा इस दौरान कुछ ऐसे भी शुभ दिन रहेंगे, जिनमें बिना मुहूर्त के शादी की जा सकेगी, जैसे-अक्षय तृतीया. अक्षय तृतीया के दिन शादी करना बहुत शुभ माना जाता है, जो कि 3 मई 2022 को रहेगी. 

साल 2022 में जनवरी से लेकर दिसंबर महीने तक शादियों के मुहूर्त रहेंगे. इस दौरान अगस्‍त, सितंबर और अक्‍टूबर महीने ऐसे रहेंगे, जिनमें चातुर्मास के कारण एक भी विवाह मुहूर्त नहीं रहेगा. 

जनवरी 2022: जनवरी 2022 की 22,23,24 और 25 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा. 

नवम्बर 2022: नवंबर 2022 में 25, 26, 28 और 29 तारीख को शादी के शुभ मुहूर्त हैं. 

दिसम्बर 2022: दिसंबर 2022 में विवाह करने के लिए 1, 2, 4, 7, 8, 9 और 14 तारीख को शुभ मुहूर्त रहेंगे. 

धर्म और ज्‍योतिष में जिस तरह शादी के लिए शुभ मुहूर्त और शुभ योग बताए गए हैं. उसी तरह शादी करने के लिए शुभ दिन और शुभ तिथियां भी बताई गईं हैं. इन दिन और तिथि में शादी करना बहुत शुभ होता है. इससे दांपत्‍य जीवन खुशहाल रहता है. पति-पत्‍नी के भाग्‍य में वृद्धि होती है. 

ज्‍योतिष के मुताबिक शादी करने के लिए सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को सबसे अनुकूल माना जाता है. जबकि मंगलवार को विवाह के लिए अशुभ माना जाता है. इसी तरह शादी करने लिए द्वितीया तिथि, तृतीया तिथि, पंचमी तिथि, सप्तमी तिथि, एकादशी तिथि और त्रयोदशी तिथि बेहद शुभ होती है. साथ ही शादी के लिए अभिजीत मुहूर्त सबसे शुभ होता है. इसके अलावा गोधुली बेला में शादी करना उत्‍तम होता है. 

फरवरी 2022: फरवरी 2022 की 5,6,7,9,10,11,12,18,19,20 और 22 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा. 

मार्च 2022: मार्च 2022 में शादी के केवल 2 शुभ मुहूर्त हैं. इस महीने की 4 और 9 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा. 

अप्रैल 2022: अप्रैल 2022 की 14, 15, 16, 17,19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख को विवाह करना शुभ होगा. 

मई 2022: मई 2022 में 2, 3 (अक्षय तृतीया), 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा.

जून 2022: जून 2022 में शादी करने के लिए शुभ मुहूर्त 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 तारीख को रहेंगे. 

जुलाई 2022: जुलाई महीने विवाह करने के शुभ मुहूर्त 4, 6, 7, 8 और 9 तारीख को रहेंगे.

अन्य समाज लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल