चंदौली: अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Mar 28, 2021, 13:05 pm IST
Keywords: Dhanapur Police Chandauli Police UPPOLICE Dhanapur Chandauli UP News
चंदौली: सूबे में अवैध शराब पीने से कई जिलों में मौत की खबरें आपने सुनी और देखी होगी लेकिन अवैध शराब बनाने वालों को न तो शासन का डर है और न ही पुलिस का तभी तो धड़ल्ले से शराब बेची और खरीदी जा रही है. होली त्यौहार के ठीक पहले चन्दौली पुलिस ने धानापुर थाना क्षेत्र से एक अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड करने में कामयाब हुई है।जहा बडी संख्या में निर्मित अर्धनिर्मित शराब सहित शराब बनाने के रा-लहन मैटेरियल्स पुलिस ने बरामद किया.वही आरोपी पुलिसकर्मी को देखकर भागने में कामयाब हो गए.
धानापुर पुलिस के अनुसार मुखबिर सुचना के बाद थाना क्षेत्र के बसगांवा गांव के पास नहर के किनारे छापा मारा गया।जिसके बाद वहा रखे सामान को देखकर पुलिस सन्न रह गयी ।वहा पर लगभग सैकडो बोतल विभिन्न ब्रांड के निर्मित व हजारो बोतल खाली सिशी बरामद हुए।वही 20 ली से अधिक स्प्रिट भी रखा नजर आया. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|