![]() |
विश्व हिंदी दिवस पर सृजनलोक द्वारा ऑनलाइन श्रद्धांजलि एवं काव्य पाठ आयोजन
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Jan 12, 2021, 9:19 am IST
Keywords: srijanalok poetry session vishva Hindi divas World Hindi Day विश्व हिंदी दिवस सृजनलोक
![]() कार्यक्रम की शुरुआत आख्या शंकर द्वारा सरस्वती वंदना से हुई. तत्पश्चात सृजनलोक के निदेशक द्वारा सभी अतिथि कवियों का स्वागत किया गया. इसके पश्चात श्रद्धांजलि सत्र में मृदुला सिन्हा, मंगलेश डबराल, राहत इंदौरी और कैलाश झा किंकर के अवदानों पर क्रमशः अलका सिन्हा, दिविक रमेश, मनोज कुमार झा एवं उमाशंकर राव उरेंदू ने विस्तार से चर्चा की. कविता पाठ के दूसरे सत्र में देश - विदेश से कई वरिष्ठ और युवा कवि शामिल हुए. दिल्ली से वरिष्ठ कवि और बाल साहित्य में साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त दिविक रमेश, मॉरिशस से वरिष्ठ कवि राज हीरामन, दिल्ली से प्रसिद्ध कवयित्री और उपन्यासकार अलका सिन्हा, लखनऊ से कौशल किशोर और विमल किशोर, पत्रकार मनोज कुमार झा, वरिष्ठ गीतकार मधु प्रधान उपस्थित थे. इनके अलावा चेन्नई से बी. एल. अच्छा, रोचिका शर्मा, मीरा श्रीवास्तव और सुरेश श्रीवास्तव, आरा से, बंगलौर से रेखा मेनन, उषा रानी राव, सारिका भूषण, संगीता पुजारा टाक, अशोक सिंह, सत्या शर्मा कीर्ति झारखंड से. सिवान से युवा कवि ओजस शंकर, बाल कवि जय आदित्य पटना से, अंजुमन आरा, निवेदिता दिनकर, रजिया अकबर मिर्ज़ा, विनोद दबे, अनीता सिंह, प्रवीणा, मंजू रुस्तागी आदि 40 से अधिक कवियों की सहभागिता रही.
कार्यक्रम का संयोजन युवा सृजन पत्रिका की संपादक तथा एस. आर. एम. विश्वविद्यालय चेन्नई की सहायक प्राध्यापक डॉ. रजिया और दिल्ली से रेखा शर्मा ने किया. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|