![]() |
श्री राम जन्मभूमि पूजन के दिन अपने घरों में श्रद्धापूर्वक दीपक जलाएं: चंपत राय
जनता जनार्दन विशेष संवाददाता ,
Jul 29, 2020, 15:56 pm IST
Keywords: Shree Ram Janmbhumi Ayodhya Ayodhya UttarPradesh Shree Ram JanmBhumi Pujan Ayodhya Live श्री राम जन्मभूमि पूजन अयोध्या चंपत राय महासचिव
![]() श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ऐसी ही भावना थी किंतु वर्तमान में वैश्विक कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न हुए समस्याओं के कारण भीड़ को जुटाना असंभव है।इसलिए हमारा सभी रामभक्तों से आग्रह है कि आप सभी अपने घरों में रहकर टेलीविजन के चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण देखें।व शाम को सभी रामभक्त जो जहा है वही अपने घरों पर दीपक जलाकर इस दिव्य भव्य भूमि पूजन का स्वागत करें। वहीं चंदौली जनपद के पूर्व जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद बच्चा बाबू अग्रहरी ने भी मंदिर समिति क्षेत्र के इस बातों से सहमति के साथ जनपद चंदौली के उन राम भक्तों से अपील किया कि वह सभी अपने घरों में दीपक अवश्य जलाये जिसकी रौशनी अयोध्या तक महसूस हो। ।।जय श्री राम।।
|
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|