![]() |
चंद्रयान 2 मिशन: लैंडर विक्रम का पता चला
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Sep 08, 2019, 17:25 pm IST
Keywords: Chandryaan2 Isro Vikram Lander चंद्रयान 2
![]() शनिवार को इसरो प्रमुख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगले 14 दिनों तक लैंडर विक्रम से संपर्क की कोशिश जारी रहेगी. इसरो प्रमुख ने कहा, ''एजेंसी अगले 14 दिनों तक लैंडर विक्रम से संपर्क साधने की कोशिश जारी रहेगी. उन्होंने बताया कि मिशन अपनी 100% सफलता के बेहद नजदीक था. के सिवन ने कहा, ''आखिरी चरण सही तरह से नहीं हो पाया, उस फेज में हमारा लैंडर से संपर्क टूट गया और बाद संचार स्थापित नहीं हो सका. फिलहाल संचार टूट गया है. हम अगले 14 दिनों तक संपर्क साधने का प्रयास करेंगे.'' इसरो प्रमुख ने चंद्रयान 2 मिशन को 95% सफल बताया था. उन्होंने कहा था कि ऑर्बिटर पूरी तरह ठीक है और उसमें 7.5 साल तक काम करने की क्षमता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गगनयान सहित इसरो के सभी मिशन निर्धारित समय पर पूरे होंगे. बता दें कि लैंडर ‘विक्रम’ अगर ऐतिहासिक लैंडिंग में सफल हो जाता तो भारत चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करा चुके अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों की कतार में शामिल हो जाता. |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|