जोरहाट में 24 जनवरी को होगा नवयुवक मंडल की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

जनता जनार्दन संवाददाता , Jan 20, 2016, 20:24 pm IST
Keywords: jorhat   jorhat news   assam state jorhat   comptison   game   जोरहाट समाचार    बैडमिंटन प्रतियोगिता    असम राज्य समाचार    जोरहाट   
फ़ॉन्ट साइज :
जोरहाट में 24 जनवरी को होगा नवयुवक मंडल की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
जोरहाट: नगर की अग्रणी सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था नवयुवक मंडल के तत्वाधान में आगामी 24 से 26 जनवरी तक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
 
नगर के असम कृषि विश्वविद्यालय स्थित इंडोर ग्राउंड में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। 
 
एकल व युगल वर्ग में आयोजित होने वाली बैडमिंटन प्रतियोगिता में 15 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी आगामी 22 जनवरी तक अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। 
 
प्रतियोगिता के संदर्भ में किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु विरेंद्र कोठारी, पीयूष बाहेती व आयूष गट्टाणी से संपर्क किया जा सकता है। 
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल