नौसेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन मिलेगा: दिल्ली हाईकोर्ट

जनता जनार्दन डेस्क , Sep 04, 2015, 16:45 pm IST
Keywords: Delhi High Court   Indian Navy   Female   Permanent commission   दिल्ली हाईकोर्ट   भारतीय नौसेना   महिला   स्थायी कमीशन  
फ़ॉन्ट साइज :
नौसेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन मिलेगा: दिल्ली हाईकोर्ट नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय नौसेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन देने को मंजूरी दे दी है।

अदालत ने कहा कि अगर महिलाओं की प्रगति को रोकने के प्रयार किए गए तो कोर्ट की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा।

थल सेना और वायु सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन की इजाजत है, लेकिन नौसेना में उन्हें सिर्फ शॉर्ट सर्विस कमीशन ही दिया जाता है।

नौसेना की करीब 19 महिला अधिकारी सेना के अन्य अंगों में अपनी समकक्ष अधिकारियों के समान अधिकार की मांग को लेकर कोर्ट पहुंची थीं।

अपनी याचिका में उन्होंने लिंग भेद का आरोप लगाया था। अपनी संक्षिप्त सेवा के चलते महिला अफसर पेंशन की हकदार नहीं होती हैं, क्योंकि इसके लिए 20 साल की न्यूनतम सेवा जरूरी है।
अन्य नौ-सेना लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल