जी-20 समिट में लीक हुई थी मोदी की निजी जानकारियां!
जनता जनार्दन डेस्क ,
Mar 31, 2015, 16:34 pm IST
Keywords: G20 Summit Prime Minister Narendra Modi Australian Department of Immigration Russian President Vladimir Putin President Xi Jinping Modi's personal information जी-20 समिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया आवर्जन विभाग रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन राष्ट्रपति शी जिनपिंग मोदी की निजी जानकारियां
नई दिल्ली: पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए जी-20 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 31 विश्व नेताओं की निजी जानकारी लीक की गई थी। अनजाने में भेजी गई एक ईमेल में इन राजनेताओं के पासपोर्ट नंबर, वीजा, जन्म तारीख और अन्य जानकारी भेजी गई थी। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों का कहना है कि यह निजी जानकारी से जुडे कानून का उल्लंघन नहीं था और यह सिर्फ एक त्रुटि थी।
द गार्जियन में छपी रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। ऑस्ट्रेलिया आवर्जन विभाग के एक कर्मचारी ने एशिया कप फुटबॉल के आयोजककर्ताओं को एक मेल भेजी थी, जिसमें गलती से समिट में शामिल हुए राजनेताओं की निजी जानकारी चली गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे समेत कई अन्य राजनेताओं की जानकारी इसमें गई थी। ईमेल का पता चलने के बाद वीजा सेवा विभाग के निदेशक ने इसकी जानकारी आवर्जन विभाग को दी भी थी, लेकिन अखबार के मुताबिक कोई जरूरी कदम नहीं उठाए गए। आवर्जन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उसे मामले की त्वरित जानकारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ इंसानी गलती थी। इसलिए राजनेताओं को इस बारे में बताना जरूरी नहीं समझा गया। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|