|
चुनावी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
जनता जनार्दन डेस्क ,
Sep 18, 2017, 12:46 pm IST
Keywords: चुनावी रंजिश फरीदाबाद पुलिस सनसनीखेज वारदात मर्डर केस Election Regiment Faridabad Police Sensational Wars Murder Case
फरीदाबाद: यहां के पलवली गांव में रविवार देर रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में दूसरे पक्ष के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं 8 लोग घायल हैं। घटना के पीछे का कारण पंचायत चुनाव की रंजिश बताया जा रहा है। मामला पता चलते ही केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सीमा त्रिखा, आईपीएस डॉ हनीफ कुरैशी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने 27 नामजद व 15 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के सभी लोग फरार हैं। पढ़िए क्या है पूरा मामला...- प्राप्त जानकारी के अनुसार पलवली गांव में करीब डेढ़ साल पहले हुए पंचायत चुनाव में पूर्व सरपंच बिल्लू पलवली की पत्नी ने चुनाव जीता था। उस दौरान गांव के श्रीचंद के साथ उनका विवाद हो गया था। इसके बाद से दोनों पक्षों में कई बार झड़प हो चुकी थी। - पुलिस एफआईआर के अनुसार आरोप है कि इसी रंजिश के चलते रविवार रात 9.30 बजे बिल्लू पलवली अपने कुछ लोगों के साथ श्रीचंद के परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। - दोनों पक्षों में पहले हाथापाई होती है, इसके बाद बिल्लू पलवली के लोग फायरिंग शुरू कर देते हैं। - इस फायरिंग में श्रीचंद (61), राजेंद्र प्रसाद (55), ईश्वर चंद (40), नवीन (36), देवेंद्र (35) की मौत हो गई। जबकि 8 अन्य घायल हैं। इनका इलाज चल रहा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठितः कमिश्नर - फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। - गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री बोलो- बख्शा नहीं जाएगा आरोपियों को - घटना के बाद केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों को सांत्वना दी। - उनका कहना था कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
|
हां
|
|
|
नहीं
|
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
|