'ऐ मेरे वतन...' के लिए सम्मानित होंगी स्वर कोकिला लता
जनता जनार्दन डेस्क ,
Jan 16, 2014, 13:50 pm IST
Keywords: देश मुम्बई 27 जनवरी 2014 स्वर कोकिला लता मंगेशकर प्रसिद्ध देशभक्ति गीत 'ऐ मेरे वतन के लोगों' स्वर्ण जयंती समारोह India Mumbai 27January 2014 Lata Mangeshkar Famous patriotic song 'Aye mere watan' Golden Jubilee
मुंबई: देश की व्यवसायिक राजधानी मुम्बई में 27 जनवरी को स्वर कोकिला लता मंगेशकर के प्रसिद्ध देशभक्ति गीत 'ऐ मेरे वतन के लोगों' की स्वर्ण जयंती समारोह के समान के दिन 100,000 लोगों द्वारा इस गीत के गाए जाने की संभावना है। यह जानकारी गुरुवार को एक आयोजक ने दी।
मुंबई के महालक्ष्मी रेसकॉर्स में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का आयोजन शहीद गौरव समिति (एसजीएस) द्वारा किया गया है। इसमें 27 जनवरी, 1963 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की मौजूदगी में पहली बार 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गीत गाने वालीं लता मंगेशकर भी मौजूद रहेंगी। उन्होंने यह गीत 1962 के भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए वीर सपूतों की याद में गाया था। एसजीएस प्रवक्ता वैभव लोढा ने यहां बताया, "लता मंगेशकर की मौजूदगी में एक लाख से अधिक लोग गीत गाएंगे। संभवत: लताजी भी उनके साथ गाएं। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमत्री नरेंद्र मोदी मंगेशकर और अन्य युद्ध नायकों एवं उनके परिवारों को सम्मानित करेंगे।" उन्होंने बताया कि आयोजन में 100 से अधिक परमवीर चक्र, महा वीर चक्र और अन्य वीरता पुरस्कारों से सम्मानित सैनिक और शहीदों के परिजन मौजूद रहेंगे और सम्मानित किए जाएंगे। 'ऐ मेरे वतन..' दिवंगत कवि प्रदीप ने लिखा था। एसजीएस के प्रवक्ता ने कहा कि संगठन ने विभिन्न युद्धों में देश की सीमा की रक्षा में शहीद वीरों की याद में 27 जनवरी को 'श्रेष्ठ भारत दिवस' के रूप में भी मनाने का फैसला किया है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|