Wednesday, 27 August 2025  |   जनता जनार्दन को बुकमार्क बनाएं
आपका स्वागत [लॉग इन ] / [पंजीकरण]   
 
चर्चित कलाकार
सैयद हैदर रजा: कलाकार जिसने चित्रकला को दी अर्थपूर्ण भाषा उमा नैयर ,  Jul 24, 2016
भारतीय कला को यूरोपीय यथार्थवाद के प्रभावों से मुक्ति तथा कला में भारतीय अंतर्दृष्टि का समावेश करने वाले आधुनिक चित्रकार पद्मश्री से सम्मानित सैयद हैदर रजा 92 वर्ष की अवस्था में हमें छोड़कर चले गए, लेकिन भारतीय चित्रकला के इतिहास में उनके ब्रश से टपका 'बिंदु' चिरंतन काल तक बना रहेगा. ....  लेख पढ़ें
मुझे उम्मीद से कहीं ज्यादा मिला: विद्या बालन दुर्गा चक्रवर्ती ,  Jun 11, 2016
सधी अदाकारी के लिए जानी जाने वाली विद्या बालन को शुक्रवार को हिंदी सिनेजगत में कदम रखे 11 साल पूरे हो गए. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अदाकारा कहती हैं कि उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा मिला है और इसके लिए वह उन्हें मिले अवसरों की 'शुक्रगुजार' हैं. ....  लेख पढ़ें
खुशकिस्मत हूं मेरे पास काम है: अभिषेक बच्चन रीतू तोमर ,  May 30, 2016
अपनी पिछली फिल्म ऑल इज वेल की असफलता के बाद सफलता का स्वाद चखने के लिए बेकरार बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन को 'हाउसफुल-3' से काफी उम्मीदें हैं। उनके पास फिल्में कम हैं लेकिन उनका हॉलीवुड में काम करने का कोई इरादा नहीं है।अभिषेक ने बातचीत में हॉलीवुड को सिर्फ एक हाइप बताते हुए कहा, 'हॉलीवुड सिर्फ अंग्रेजी भाषा की फिल्मों का उद्योग जगत है और कुछ नहीं। मैं यहां खुश हूं इसलिए बाहर जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। ....  लेख पढ़ें
जया प्रदा की पहली कमाई 10 रुपये जनता जनार्दन डेस्क ,  Apr 03, 2016
सन् 1980-1990 के दशक की मशहूर फिल्म अदाकारा और राजनीतिज्ञ जया प्रदा मनोरंजन-जगत का जाना माना नाम हैं। वह बॉलीवुड की उन गिनी-चुनी अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिनमें सौंदर्य और अभिनय का अनूठा मेल-जोल है। उन्होंने तमिल, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, बांग्ला और मराठी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय की प्रस्तुति दी। ....  लेख पढ़ें
रानी मुखर्जी: दमदार अभिनय से बनी बॉलीवुड की 'रानी' प्रज्ञा कश्यप ,  Mar 20, 2016
बॉलीवुड की रानी कही जाने वाली अभिनेत्री रानी मुखर्जी हिंदी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। रानी साल 2005 में बॉलीवुड की शीर्ष 10 सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में शामिल अकेली महिला थीं।रानी अकेली ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार में तीन साल तक लगातार (2004-2006) बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्री घोषित किया गया। ....  लेख पढ़ें
फाल्के पुरस्कार मिलना सुखद अनुभव: मनोज कुमार जनता जनार्दन डेस्क ,  Mar 06, 2016
जाने-माने फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक मनोज कुमार को भारतीय सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए वर्ष 2015 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है. भारत सरकार के इस फैसले पर मनोज कुमार का कहना है कि यह सुखद अनुभव हैरान कर देने वाला है, इस खबर को पचाने में उन्हें थोड़ा वक्त लगेगा. ....  लेख पढ़ें
जन्मदिन विशेष: जगजीत सिंह के बारे में 10 खास बातें जनता जनार्दन डेस्क ,  Feb 08, 2016
बॉलीवुड में जगजीत सिंह का नाम एक ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जाता है जिन्होंने अपनी गजल गायकी से लगभग चार दशक तक श्रोताओं के दिल पर अमिट छाप छोड़ी। 08 फरवरी 1941 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में जन्में जगजीत सिंह के बचपन का नाम जगमोहन था, लेकिन पिता के कहने पर उन्होंने अपना नाम जगजीत सिंह रख लिया। ....  लेख पढ़ें
अरुण गोविल:  नहीं टूट रही राम वाली छवि जनता जनार्दन डेस्क ,  Jan 12, 2016
रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' के राम यानी अरुण गोविल से कोई अनजान नहीं है। मर्यादा पुरुषोत्तम के किरदार को उन्होंने इस कदर जीवंत किया कि घर-घर में उनकी जगह बन गई, करोड़ों दिलों में अरुण की राम वाली छवि ही बसी है। मेरठ निवासी अरुण कहीं भी मिल जाएं तो बुजुर्गो के हाथ भी उनके आगे श्रद्धा से जुड़ जाते हैं। ....  लेख पढ़ें
हम जो भी हैं, प्रशंसकों की बदौलत ही: अमिताभ बच्चन जनता जनार्दन डेस्क ,  Jan 07, 2016
वर्षों से हर रविवार बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के घर के बाहर बड़ी तादाद में प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए खड़े होते हैं। ट्विटर पर उनके सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं और इनके ब्लॉग पढ़ने वालों की भी कोई गिनती नहीं है। महानायक जहां होते हैं,उनके इर्द-गिर्द प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ती है। अमिताभ बच्चन का कहना है कि प्रशंसक एक कलाकार के कॅरियर सबसे 'अहम' हिस्सा होते हैं। ....  लेख पढ़ें
दीपिका: बैडमिंटन छूटा, हो गईं 'मस्तानी' जनता जनार्दन डेस्क ,  Jan 05, 2016
खूबसूरत आखें, मासूम चेहरा और अपनी सादगी से दर्शकों को दिवाना बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सभी की पसंदीदा हैं। हाल ही में आई उनकी फिल्म बाजीराव-मस्तानी की कामयाबी के बाद उनका नाम मधुबाला, माधुरी जैसी अभिनेत्रियों की गिनती में शुमार हो गया है। दीपिका नए जमाने की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने अब तक दो फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते हैं। ....  लेख पढ़ें
सलमान का हिट एंड रन और इंसाफ जनता जनार्दन डेस्क ,  Dec 15, 2015
किसी दीवार पर लिखा था बुरे कानूनों के खिलाफ गदर छेड़ने वालों को सत्ता हमेशा से गद्दार कहती आई है..शुरू में तो मैंने इसका भावार्थ समझने की खूब कोशिश की, लेकिन जब कुछ समझ न आया तो अक्ल से समझौता कर बैठा और दिमाग में आ रही असहिष्णुता पर सोचना छोड़ दिया। एकाएक सारे के सारे न्यूज चैनलों में ब्रेकिंग न्यूज गूंजने लगी-हिट एंड रन मामले में सलमान खान बरी हुए, गैर इरादतन कत्ल के जुर्म से बरी हुए। ....  लेख पढ़ें
युवा पीढ़ी पर खुद को न थोपें: शर्मिला टैगोर जनता जनार्दन डेस्क ,  Nov 30, 2015
बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने सिनेमा में बरसों से चली आ रही रूढ़ियों को तोड़ा. शर्मिला का मानना है कि फिल्म उद्योग में वरिष्ठ कलाकारों को अब भी सम्मान से देखा जाता है और युवा पीढ़ी के आने के बाद भी उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाता. इसलिए उन्हें भी युवा पीढ़ी पर खुद को नहीं थोपना चाहिए. ....  लेख पढ़ें
ऐश्वर्या ने दिलायी हिंदी फिल्म जगत को अंतराष्ट्रीय पहचान जनता जनार्दन डेस्क ,  Nov 01, 2015
ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल है जिन्होंने फिल्मों में अभिनेत्रियों के महज शोपीस के तौर पर इस्तेमाल किए जाने की परंपरागत सोच को न सिर्फ बदला बल्कि हिंदी फिल्म जगत को अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी विशेष पहचान भी दिलायी। ऐश्वर्या का जन्म 1 नवंबर 1973 को मैंगलोर में हुआ। कुछ वर्ष के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया। जहां उन्होंने अपनी प्रांरभिक शिक्षा पूरी की। बचपन में उनका रूझान आर्किटेक्ट बनने की ओर था लेकिन बाद में उनका रूझान मॉडलिंग इंडस्ट्री की ओर हो गया। ....  लेख पढ़ें
मोदी के शासन में भारतीय सिनेमा का स्वर्णिम युग: अनुपम जनता जनार्दन डेस्क ,  Jun 06, 2015
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल खोलकर तारीफ की। उनका मानना है कि मोदी के शासन में भारतीय सिनेमा स्वर्णिम युग से गुजर रहा है।अनुपम यहां आज शुरू हुए तीन दिवसीय इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी वीकेंड एंड अवार्ड्स में फिक्की-आईफा ग्लोबल बिजनेस फोरम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय फिल्मोद्योग फल-फूल रहा है। ....  लेख पढ़ें
अरुणा ईरानी: नकारात्मक भूमिकाओं को भी बनाया यादगार जनता जनार्दन डेस्क ,  May 03, 2015
चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी,दिलबर दिल से प्यारे,अब जो मिले हैं (कारवां) और मैं शायर तो नहीं (बॉबी) जैसे गाने सुनते ही उनमें थिरकती चरित्र अभिनेत्री अरुणा ईरानी बरबस ही याद आ जाती हैं। इन दोनों फिल्मों के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया था।3 मई, 1952 को मुंबई में जन्मीं अरुणा ईरानी हीरोइन के तौर पर सफलता न पाते हुए भी रुपहले पर्दे पर लंबी पारी खेलने वाली अभिनेत्रियों में से हैं। ....  लेख पढ़ें
हैप्पी बैर्थडे अभिषेक बच्चन: डेढ़ दशक बाद भी अपेक्षित मुकाम से दूर जनता जनार्दन डेस्क ,  Feb 05, 2015
जे.पी. दत्ता की रिफ्यूजी के साथ फिल्म जगत में कदम रखने वाले अभिषेक बच्चान आज 15 साल बाद भी बॉलीवुड में वह मुकाम नहीं हासिल कर सके हैं, जो मुकाम उनके साथ ही करियर शुरू करने वाली करीना कपूर हासिल कर चुकी हैं। बॉलीवुड में डेढ़ दशक बिताने के बाद भी अभिषेक के नाम हिट से ज्यादा फ्लाप फिल्में हैं।दूसरी ओर, करीना अपने दम पर एक दर्जन से अधिक हिट फिल्में दे चुकी हैं। ....  लेख पढ़ें
करण से मेल-जोल बनाए रखूंगी : बिपाशा जनता जनार्दन डेस्क ,  Jan 17, 2015
फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु को फिल्म "अलोन" के अपने सहकलाकार करण ग्रोवर का साथ काफी पसंद है। बिपाशा ने कहा कि वह करण से मिलना, उनके साथ घूमना-फिरना सिर्फ इसलिए बंद नहीं कर देंगी कि लोग उनके बारे में बातें बना रहे हैं। बिपाशा ने एक साक्षात्कार में करण के साथ उनके मेल-जोल को लेकर उड़ रही अफवाहों के बारे में खुलकर बात की। ....  लेख पढ़ें
सब कुछ करती हूं जरा हटके: प्रियंका चोपड़ा सुगंधा रावल ,  Dec 06, 2014
फिल्मों एवं संगीत की दुनिया में अपना लोहा मनवा चुकीं प्रियंका चोपड़ा अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख चुकी हैं। प्रियंका ने अपने इन सब कामों को 'अलग हटके' बताते हुए कहा है कि वह अपने रास्ते खुद बनाती हैं।प्रियंका ने एक साक्षात्कार में बताया कि मैं एक आम स्टार नहीं हूं। मैं जो कुछ करती हूं, वह काफी हद तक अद्वितीय है। मुझे 'ओह सेलीब्रिटीज!' कहलवाने से नफरत है। ....  लेख पढ़ें
रेडियो कभी नहीं मरेगा: अमीन सयानी जनता जनार्दन डेस्क ,  Jul 02, 2014
प्रख्यात रेडियो प्रस्तोता और उद्घोषक अमीन सयानी का मानना है कि सस्ते, सहज सुलभ और खूबसूरत माध्यम के रूप में रेडियो हमेशा मौजूद रहने वाला है, यह कभी नहीं मरेगा। ऑल इंडिया रेडियो के चर्चित कार्यक्रम 'बिनाका गीत माला' के प्रस्तोता के रूप में पहचानी जानी वाली लोकप्रिय मखमली आवाज के मालिक अमीन कहते हैं कि आज म्यूजिक प्लेयर और आईपॉड जैसे डिजिटल उपकरणों के आ जाने के बाद भी रेडियो का अस्तित्व पहले की तरह कायम है, इसकी लोकप्रियता को कोई खतरा नहीं है। ....  लेख पढ़ें
मदर्स डे: मां के किरदार में बॉलीवुड अभिनेत्रियां जनता जनार्दन डेस्क ,  May 11, 2014
भारतीय फिल्मों में मां की भूमिका की कितनी अहमियत है इसका अंदाजा 'दीवार' फिल्म के एक संवाद 'मेरे पास मां है' से ही लग जाता है। वर्षों पुराना यह संवाद आज भी हमारे जहन में ताजा है। पर्दे पर कई तरह के किरदार निभाने वाली ये अभिनेत्रियां असल जिंदगी में भी मां के किरदार को बखूबी जीती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जो सफल नायिकाएं रहीं और असल जिंदगी में बेहतर मां। ....  लेख पढ़ें
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल