फिलीपींस के राष्ट्रपति ने जवानों से मजाक में कहा, इस्लामिक स्टेट से लड़ने वाले 3 रेप कर सकते हैं
जनता जनार्दन डेस्क ,
May 28, 2017, 18:55 pm IST
Keywords: Philippine President Rodrigo Duterte Rape joke Philippine soldiers Rape women ISIS Marital law फिलीपींस के राष्ट्रपति फिलीपींस सेना राष्ट्रपति रोडिग्रो डुटार्टे मार्शल लॉ सैनिक शिविर बलात्कार की छूट
लंदनः अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने के लिए मशहूर फिलीपींस के राष्ट्रपति ने एक बार फिर आपत्तिजनक बयान दिया है। अपनी सेना के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि वे तीन महिलाओं का बलात्कार कर सकते हैं।
राष्ट्रपति रोडिग्रो डुटार्टे ऐसा बयान मजाक में दिया है। लेकिन रेप पर मजाक करने के लिए चारो ओर उनकी निंदा हो रही है। खबरों अनुसार, दक्षिणी फिलीपींस में मार्शल लॉ लागू करने के बाद वह एक सैनिक शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सैनिकों को तीन महिलाओं से बलात्कार करने की छूट है। डुटार्टे यहीं नहीं रुके। उन्होंने जवानों से कहा कि वह तीन महिलाओं का रेप कर सकते हैं बाकी वह खुद देख लेगें। उन्होंने कहा, तुम जितना नीचे गिरोगे उतना नीचे मैं भी गिरूंगा। तुम्हें कानून की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। इस अपराध के लिए मैं और सिर्फ मैं जिम्मेदार हूंगा, तुम लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी करो। बाकी मैं सब देख लूंगा। मैं तुम लोगों से खुद को जेल में डलवाऊंगा। इतना कहने के बाद वह मजाक करते हुए हंस पड़े। राष्ट्रपति के इस बयान के बाद चारो ओर निंदा हो रही है। रोडिग्रो डुटार्टे के बयान को लोग घृणित मानसिकता वाला बयान बता रहे हैं। इससे पहले उन्होंने फिलीपींस में हुए एक आतंकी हमले के बाद कहा था कि वह आईएस के आतंकियों से ज्यादा गिरे हुए इंसान हैं। आईएस के आतंकी सिर्फ लोगों के सिर काटते हैं वो तो आतंकियां को नमक लगाकर कच्चा खा जाएंगे। उन्होंने कहा आतंकी जितना ज्यादा क्रूर है वह उनसे 10 गुना ज्यादा क्रूर हैं। उनकी बात पर जब लोग हंसे तो बोले कि यह मजाक मत समझो अगर सैनिक आतंकियों को पकड़ पाते हैं जो यह सच करके दिखाएंगे। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|