मोरान में अग्निकांड, तीन दुकानों में पहुंची आग
राजु मिश्रा ,
Apr 07, 2017, 16:40 pm IST
Keywords: moraan moran news assam moran assam मोरान असम असम राज्य आग
मोरानहाट: मोरान नगर में आज प्रात: लगी भयानक आग लगने से तीन दुकानों का लाखों का नुकसान हो गया,जानकारी के अनुसार डिब्रुगढ़ जिले के मोरान थानांतर्गत मोरान नगर में राष्ट्रिय राजमार्ग 37 के किनारे स्थित सुब्रत पाल की ओरिऐंट स्टिडियो, मोतीलाल दे की इजी गो साईकल तथा मृत्युंजय पाल की पाल रेडियो की दुकान में आज प्रात: 8.30 बजे अचानक आग लग गई.
स्थानिय लोगों की तत्परता तथा मोरान, मोरान आयल की दमकल के वाहनों ने मौके पर पहुंच कर पुरी तत्परता से आग बुझाया, जिससे अन्य दुकाने बच गई मगर इसबीच आग और पानी से तीनों दुकानों का लगभग तीस लाख का सामान, दुकान, फर्नीचर आदि बर्बाद हो गया.
चुकि हादसा दिन में हुवा इस वजह से हादसे पर जल्द ही काबु पा लिया गया इसबीच लोगों और पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर बीच बचाव का कार्य किया इस दौरान राजमार्ग पर भी यातायात बधित रहा.
|
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|
सप्ताह की सबसे चर्चित खबर / लेख
|