पैरालिंपिक 2016 खेलों को समर्पित गूगल डूडल

जनता जनार्दन संवाददाता , Sep 07, 2016, 17:55 pm IST
Keywords: 2016 Paralympics   Google doodle   Rio Paralympics   Paralympics Google doodle   Today Google doodle   रियो पैरालिंपिक   पैरालिंपिक 2016   गूगल डूडल   पैरालिंपिक गूगल डूडल  
फ़ॉन्ट साइज :
पैरालिंपिक 2016 खेलों को समर्पित गूगल डूडल रियो डी जनेरियोः सर्च इंजन गूगल ने बुधवार को रियो पैरालिंपिक खेलों को लेकर डूडल बनाया. ब्राजील के रियो डी जनेरियो में बुधवार से पैरालिंपिक खेलों की शुरुआत हो रही है, जो 18 सितंबर तक जारी रहेंगे.

गूगल के डूडल में विभिन्न कार्टून तैराकी, व्हीलचेयर रेस, फुटबाल और ब्लेड रनिंग जैसी प्रतिस्पर्धाओं में शिरकत करते नजर आ रहे हैं।

इस बार रियो पैरालिंपिक में 23 स्पर्धाएं होंगी। पैरालम्पिक खेलों के 15वें संस्करण में 161 राष्ट्रों के करीब 4,300 एथलीट हिस्सा लेंगे. बुधवार को इसके उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा.

पैरालिंपिक खेलों की शुरुआत 1948 में द्वितीय विश्व युद्ध के ब्रिटिश सैनिकों की एक छोटी सी मंडली के रूप में हुई थी, जो अब शारीरिक रूप से अक्षम एथलीटों का सबसे बड़ा खेल आयोजन हो गया है.

भारत ने अब तक पैरालिंपिक खेलों में आठ पदक जीते हैं, जिनमें दो स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं.
अन्य ओलिंपिक लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल