आज सेंसेक्स 286, निफ्टी 87 अंक नीचे बंद

जनता जनार्दन डेस्क , Jul 03, 2013, 18:04 pm IST
Keywords: Sensex   Nifty   Stock Exchange   सेंसेक्स   निफ्टी   शेयर बाजार   
फ़ॉन्ट साइज :
आज सेंसेक्स 286, निफ्टी 87 अंक नीचे बंद

मुंबई: बुधवार को एक बार फिर शेयर बाजार में कमजोरी रही। सेंसेक्स 286 अंक गिरकर 19178 और निफ्टी 87 अंक गिरकर 5771 पर बंद हुए। इस कमजोरी की बड़ी वजह नेगेटिव अंतरराष्ट्रीय संकेतों को माना जा रहा है।

रियल्टी शेयर करीब 5 फीसदी लुढ़के। मेटल, पीएसयू, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पावर, ऑयल एंड गैस, कैपिटल गुड्स और बैंक शेयर 3-2.25 फीसदी टूटे। ऑटो, तकनीकी और आईटी शेयर 0.8-0.6 फीसदी गिरे। एफएमसीजी और हेल्थकेयर शेयरों में 0.25 फीसदी की बढ़त आई।

एशियाई बाजारों से मिले खराब संकेत और रुपए के 60 का स्तर पार जाने से घरेलू बाजार गिरावट पर खुले। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का और निफ्टी 5800 के नीचे फिसल गया। इसके बाद बाजार संभल नहीं पाए और लगातार गिरावट बढ़ती चली गई। यूरोपीय बाजारों के भी कमजोरी पर खुलने से घरेलू बाजारों में गिरावट गहराई। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा लुढ़का। निफ्टी भी करीब 100 अंक टूटा।

दोपहर के बाद बाजारों पर बिकवाली का दबाव बढ़ता नजर आया और बाजार दिन के निचले स्तरों पर कारोबार करते नजर आए। हालांकि बाद में स्थिति थोड़ी संभली, लेकिन फिर भी सेंसेक्स 286 अंक नीचे और निफ्टी 87 अंक नीचे ही बंद हुए।

अन्य शेयर बाजार लेख
वोट दें

क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं?

हां
नहीं
बताना मुश्किल