![]() |
कच्चे तेल के दाम घटे
जनता जनार्दन संवाददाता ,
Apr 19, 2011, 12:22 pm IST
Keywords: कच्चा तेल गिरावट दाम कीमत अमेरिका Crude oil Oil price Reduced America
![]() न्यूयार्क: कच्चे तेल के दाम में तेज गिरावट दर्ज की गई। दरअसल मार्च में सऊदी अरब में कच्चे तेल का उत्पादन घटने और स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स (एसएण्डपी) द्वारा अमेरिका के कर्ज परिदृश्य की रेटिंग घटाकर नकारात्मक किए जाने के बाद सोमवार को दामों में गिरावट को दर्ज किया गया। एसएण्डपी ने अमेरिका की साख की रेटिंग एएए पर बरकरार रखी है लेकिन अमेरिकी कर्ज परिदृश्य की रेटिंग घटाकर नकरात्मक कर दी है। रेटिंग एजेंसी का कहना है कि बढ़ते बजट घाटे और कर्ज पर नियंत्रण कर पाने में अमेरिकी नीति निर्माताओं के विफल होने के जोखिम के कारण यह निर्णय लिया गया है। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|