![]() |
यूपी बोर्ड: 10वीं और 12वीं क्लासेज का रिजल्ट घोषित
जनता जनार्दन डेस्क ,
May 17, 2015, 13:28 pm IST
Keywords: UP UP UP Board the state Board of Education UP Board Exam Result 2015.10 th 12 th test student high school board 2015 intermediate board 2015 UP news यूपी उत्तर प्रदेश यूपी बोर्ड उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड यूपी बोर्ड रिजल्ट 2015 10वीं की परीक्षा 12वीं की परीक्षा छात्र-छात्रा हाई स्कूल बोर्ड 2015 इंटरमीडिएट बोर्ड 2015 यूपी समाचार
![]() साल 2015 में यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू होकर 23 मार्च तक चली थीं। उत्तर प्रदेश में 11वीं और 12वीं की कक्षा को मिलाकर इंटरमीडिएट कहा जाता है। आधिकारिक आंकड़ों की बात करें तो साल 2015 में 29,24,768 छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा दी है। पिछले वर्ष 12वीं का रिजल्ट 25 मई को घोषित हुआ था जिसमें 92.21 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए थे। उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत आने वाले हाई स्कूल बोर्ड और इंटरमीडिएट बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए परीक्षा का आयोजन करते हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड का मुख्यालय इलाहाबाद में है। शिक्षा बोर्ड अपने से संबद्ध स्कूलों के लिए पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक पाठ्यक्रम भी तैयार करता है। यह तीन परीक्षाओं का आयोजन करता है: सातवीं कक्षा के लिए मध्य विद्यालय परीक्षा, दसवीं कक्षा के लिए उच्च विद्यालय परीक्षा और बारहवीं कक्षा के लिए मध्यवर्ती परीक्षा। |
क्या आप कोरोना संकट में केंद्र व राज्य सरकारों की कोशिशों से संतुष्ट हैं? |
|
हां
|
|
नहीं
|
|
बताना मुश्किल
|
|
|